LSG vs RCB: फाफ डू प्लेसी के अलावा सभी खिलाड़ी फ्लॉप, बारिश के बाद आरसीबी ने बनाया मामूली स्कोर
LSG vs RCB: आरसीबी की बल्लेबाजी के दौरान बारिश का खलल देखने को मिला। पूर्वानुमान में बरसात की संभावना जताई गई थी।

LSG vs RCB: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ बारिश से प्रभावित मुकाबले में आरसीबी बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही। बीच में मैच रोकना पड़ा था। आरसीबी की टीम ने 9 विकेट पर 126 रनों का स्कोर खड़ा किया। सबसे ज्यादा 44 रन कप्तान फाफ डू प्लेसी ने बनाये।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की शुरुआत अच्छी रही। विराट कोहली और फाफ डू प्लेसी ने मिलकर पहले विकेट के लिए 62 रनों की शानदार भागीदारी की। इस दौरान कोहली 30 गेंदों का सामना करते हुए 31 रन बनाकर आउट हो गए। वह 7 हजार आईपीएल रन बनाने से चूक गए।
उनके बाद अनुज रावत बैटिंग करने के लिए आए लेकिन वह कुछ खास नहीं कर पाए। रावत 9 रन बनाकर चलते बने। रावत इस सीजन तीसरे नम्बर पर खेलने वाले छठे बल्लेबाज थे। उनसे पहले नम्बर तीन पर कार्तिक, ब्रेसवेल, मैक्सवेल, लोमरोड़, शाहबाज को आजमाया जा चुका था।
रावत के आउट होने के बाद अन्य बल्लेबाजों का हाल भी कुछ ऐसा ही रहा। ग्लेन मैक्सवेल 4 और प्रभुदेसाई 6 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान कप्तान फाफ डू प्लेसी क्रीज पर टिके रहे। 4 विकेट पर 93 के स्कोर पर बारिश से खेल रुका, फाफ डू प्लेसी नाबाद 40 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।
25 मिनट के बड़ा मैच एक बार फिर से शुरू हुआ, ओवर की कटौती देखने को नहीं मिली। मैच शुरू होते ही आरसीबी ने फाफ डू प्लेसी का विकेट गंवा दिया। वह 44 पर आउट हो गए और छठा अर्धशतक जड़ने से चूक गए।
दिनेश कार्तिक 16 के स्कोर पर रन आउट हो गए। इसके बाद आरसीबी 9 विकेट पर 126 तक पहुंच पाई। लखनऊ के लिए नवीन उल हक ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किये। उनके अलावा रवि बिश्नोई और अमित मिश्रा के खाते में भी 2-2 विकेट आये।












Click it and Unblock the Notifications