LSG vs MI: मुंबई और लखनऊ के बीच जोरदार टक्कर, इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और मौसम अपडेट

मुंबई इंडियंस और लखनऊ दोनों टीमों के लिए यह एक खास मुकाबला रहने वाला है। पिच गेंदबाजों के लिए मददगार है।

Lucknow stadium

LSG vs MI Pitch and Weather: आईपीएल में आज इस सीजन का 63वां मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगा। अंक तालिका की स्थिति को देखते हुए दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला काफी अहमियत रखता है। मुंबई तीसरे नंबर पर है और लखनऊ चौथे स्थान पर है।

हाल के मैचों को देखा जाए, तो मुंबई इंडियंस ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। मुंबई में कुछ मौकों पर 200 या इससे ज्यादा रनों का लक्ष्य भी हासिल किया है। पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात को पराजित किया था इस बार उनका यही प्रयास रहेगा कि एक और धाकड़ जीत दर्ज करते हुए प्लेऑफ की तरफ एक कदम और बढ़ाया जाए।

लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। पिछले मुकाबले में लखनऊ ने हैदराबाद को उनके ही मैदान पर जाकर आया था। इससे उनके हौसले निश्चित रूप से बुलंद होंगे। घरेलू फैंस के सामने खेलना एक अहम फैक्टर माना जा सकता है।

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी जिस तरह की है, उससे यह कहा जा सकता है कि यह मैच लखनऊ के लिए आसान तो बिल्कुल नहीं होने वाला है। इसके अलावा पिच और मौसम की स्थिति को भी देखना होगा इस आर्टिकल में लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच पर मौसम की जानकारी दी गई है।

लखनऊ सुपर जायंट्स vs मुंबई इंडियंस पिच रिपोर्ट

लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच इस सीजन गेंदबाजों के लिए अच्छी रही है। यहां खेले गए मैचों में सिर्फ एक ही मैच में अच्छा स्कोर देखने को मिला था. उसके बाद 160 रनों से ऊपर यहां पर स्कोर नहीं बन पाया। स्पिन पिच होने की वजह से टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया जा सकता है।

लखनऊ सुपर जायंट्स vs मुंबई इंडियंस मौसम अपडेट

मौसम की जानकारी को लेकर हर किसी को उत्सुकता रहती है क्योंकि लखनऊ में एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। इस मैच में शाम के समय गर्मी कम रहेगी और तापमान में भी गिरावट दर्ज होगी। बारिश जैसी संभावना नहीं है और एक पूर्ण मैच देखने को मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+