LSG vs MI: खराब शुरुआत के बाद संभली मुंबई इंडियंस, लखनऊ को 183 का लक्ष्य

LSG vs MI: खराब शुरुआत के बाद मुंबई ने रन गति को बढ़ाया था। बाद में नवीन उल हक ने दो विकेट एक ही ओवर में लेकर रन गति पर अंकुश लगा दिया।

LSG vs MI

LSG vs MI: मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 182 का स्कोर खड़ा किया। मुंबई इंडियंस के लिए किसी भी बल्लेबाज ने फिफ्टी नहीं लगाई। कैमरन ग्रीन ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाये।

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। हालांकि उनका यह फैसला सही साबित नहीं हुआ। कप्तान रोहित शर्मा 11 रन के निजी स्कोर पर नवीन उल हक का शिकार बन गये। उनके बाद ईशान किशन भी 15 रन बनाकर चलते बने। इस समय कुल स्कोर 38 रन था।

दो विकेट जल्दी गिरने के बाद सूर्यकुमार यादव और कैमरन ग्रीन ने तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और एक तेज अर्धशतकीय भागीदारी की। तभी लखनऊ के कप्तान क्रुणाल पांड्या ने गेंदबाजी में बदलाव कर नवीन उल हक को गेंद थमाई। उन्होंने इन दोनों को आउट कर दिया। सूर्या ने 20 गेंदों में 33 रन बनाये और ग्रीन ने 23 गेंद में 41 रन बनाये।

दो विकेट एक ही ओवर में गिरने के बाद मुंबई इंडियंस की रन गति पर रोक लग गई। टिक वर्मा और टिम डेविड ने स्कोर आगे बढ़ाने का जिम्मा लिया। हालांकि डेविड सफल नहीं हुए और 13 गेंदों में 13 रन बनाकर चलते बने। उनको यश ठाकुर ने आउट किया। तिलक वर्मा भी 22 गेद में 26 रन बनाकर चलते बने। वह भी नवीन उल हक का शिकार बने।

अंत में नेहल वढेरा ने 12 गेंदों में 23 रन बनाकर मुंबई इंडियंस को 8 विकेट पर 182 तक पहुँचाया। लखनऊ के लिए नवीन उल हक ने 4 विकेट झटके। यश ठाकुर को 3 विकेट मिले।

दोनों टीमों की ऐसी है प्लेइंग इलेवन

लखनऊ सुपर जायंट्स: दीपक हुड्डा, प्रेरक मांकड़, क्रुणाल पांड्या (कप्ताम), मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बडोनी, कृष्णप्पा गौतम, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, आवेश खान, नवीन-उल-हक।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, तिलक वर्मा, क्रिस जॉर्डन, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश मधवाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+