LSG vs MI: लखनऊ की धीमी पिच पर मार्कस स्टोइनिस का तेज प्रहार, एलएसजी ने दिया 178 रनों का टारगेट

इंडियन प्रीमियर लीग के 63वे मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके जवाब में लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 177 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया।

Marcus Stoinis

LSG vs MI Match in Hindi: मुंबई इंडियंस की टीम लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबला खेल रही है। आईपीएल के इस 63वें मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके जवाब में लखनऊ सुपरजायंट्स ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 177 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया।

इस पारी में मार्कस स्टोइनिस की आतिशी लखनऊ की टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित हुई जिन्होंने 47 गेंदों पर नाबाद 89 रनों की पारी में 8 छक्के और 4 चौके लगाए। स्टोइनिस ने डेथ ओवरों में क्रिस जॉर्डन के एक ओवर में 24 रन ठोक दिए और पारी का समापन भी छक्के से किया।

इससे पहले लखनऊ की टीम की शुरुआत काफी खराब रही क्योंकि जेसन बेहरेनडॉर्फ ने ओपनिंग में आए दीपक हुड्डा को 5 और प्रेरक मांकड को 0 रनों पर आउट करके लगातार गेंदों पर खलबली मची दी। यह दोनों विकेट जेसन के ओपनिंग ओवर में ही गिरे थे।

इससे पहले टिम डेविड ने जॉर्डन की पहली गेंद पर ही हुड्डा का कैच छोड़ दिया था। तब ये खिलाड़ी 2 रन पर था लेकिन खराब फॉर्म इतनी ज्यादा है कि वे इसका फायदा नहीं उठा सके और जल्द ही चलते बने।

इस तरह से बेहरनडॉर्फ द्वारा एक ओवर में 2 विकेट लेने के बाद लखनऊ की टीम के पास अब एक अच्छी साझेदारी के अलावा कोई चारा नहीं था। दूसरे छोर पर ऋतिक शौकीन भी काफी टाइट नजर आ रहे थे।

इस दौरान पीयूष चावला को गेंदबाजी पर लगाया गया जिन्होंने क्विंटन डि कॉक को ईशान किशन के हाथों आउट कराकर सीजन में अपना 20वां विकेट हासिल किया। डिकॉक ने 15 गेंदों पर 16 रनों की पारी खेली।

इसके बाद मार्कस स्टोइनिस और कप्तान कुणाल पांड्या ने बहुत ही समझदारी भरी बल्लेबाजी की। स्टोइनिस आक्रामक थे तो कुणाल ने एंकर की भूमिका निभाई। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हुई और लखनऊ की टीम फिर से गेम में वापस आ गई।

इस दौरान 8 से 9 ओवर के बीच में 25 रन भी बनाए गए। स्टोइनिस और कुणाल ने स्पिन को टारगेट करना जारी रखा। क्रुणाल 49 रनों के स्कोर पर रिटायर हर्ट हो गए। बाद में पूरी तरह से स्टोइनिस ने पारी को अपने दम पर चलाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+