LSG vs MI: रोहित शर्मा और सूर्यकुमार ने विराट कोहली को दिया धोखा! फैंस ने लगाया गंभीर आरोप

Lucknow Super Giants vs Mumbai Indians, Eliminator: मुंबई इंडियंस के खिलाफ नवीन उल हक ने अपनी गेंदबाजी से सभी को खासा प्रभावित किया है।

Lucknow Super Giants vs Mumbai Indians

LSG vs MI, Eliminator, Indian Premier League 2023: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। नवीन ने रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव दोनों को ही आउट कर पवेलियन भेजने का काम किया। नवीन को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के मीम्स शेयर हो रहे हैं।

फैंस ने किया विराट को याद: नवीन उल हक का स्पेल देख फैंस को विराट कोहली की याद आ गई। कुछ फैंस ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि विराट कोहली को रोहित शर्मा और सूर्यकुमार ने धोखा दिया है। विराट कोहली का बदला लेने की जगह ये दोनों खुद अपना विकेट नवीन उल हक को देकर आ गए। सोशल मीडिया पर कई फनी ट्वीट वायरल हो रहे हैं।

नवीन उल हक ने झटके चार विकेट: करो या मरो मुकाबले में नवीन उल हक ने गेंद से शानदार प्रदर्शन किया। चार ओवर के अपने स्पेल में नवीन उल हक ने 38 रन देकर चार विकेट झटके। नवीन उल हक ने रोहित शर्मा, सूर्य़कुमार यादव, कैमरुन ग्रीन और तिलक वर्मा को अपना शिकार बनाया। नवीन उल हक ने अपनी टीम के लिए दमदार प्रदर्शन को मुंबई को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिय।

तिलक नहीं छोड़ सके अपनी छाप: अंत के ओवरों में मुंबई को तिलक वर्मा से बड़े शॉट्स की उम्मीद थी। लेकिन नवीन उल हक ने चतुराई भरी गेंदबाजी कर तलिक को पवेलियन भेज दिया। तिलक वर्मा 22 गेंद में 26 रन बनाकर आउट हुए। नवीन उल हक ने तिलक को दीपक हुड्डा के हाथों कैच आउट करा दिया।

सूर्या-ग्रीन एक ही ओवर में आउट: सूर्यकुमार यादव और कैमरून ग्रीन ने टीम को संभालने का काम किया। दोनों ही बल्लेबाजों ने तेज गति से रन बनाने का काम किया। दोनों के बीच 66 रनों की साझेदारी को नवीन-उल-हक ने तोड़ा। नवीन-उल-हक ने एक ही ओवर में पहले सूर्यकुमार यादव और फिर कैमरून ग्रीन को आउट कर पवेलियन भेज दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+