LSG vs MI: मुंबई को लखनऊ के खिलाफ पहली जीत की तलाश, चौंकाने वाले आंकड़े सामने आये

LSG vs MI: मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबलों को देखा जाए तो लखनऊ आगे नज़र आती है।

LSG vs MI

LSG vs MI Head to head: मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबले में दोनों टीमों के लिए करो या मरो वाली स्थिति होगी। दोनों ही टीमों के पास फाइनल की दौड़ के लिए अंतिम मौका है। लखनऊ ने लीग चरण में मुंबई को पराजित कर दिया था। ऐसे में उनके हौसले बुलंद होंगे।

मुंबई इंडियंस ने इस सीजन कुछ बड़े चेज करते हुए टॉप चार का सफर तय किया है। मुंबई इस क्षेत्र में बादशाह की तरह रही है। हालांकि दोनों टीमों के ऊपर इस मुकाबले में दबाव जरुर रहने वाला है। यह देखना जरूरी है कि हेड टू हेड में यह मुकाबला किसके पक्ष में जाता है।

LSG vs MI हेड टू हेड

मुंबई और लखनऊ के बीच अब तक खेले गए मैचों में लखनऊ पूरी तरह से भारी पड़ी है। मुंबई को लखनऊ के खिलाफ आईपीएल की पहली जीत का इंतजार है। इस सीजन भी मुंबई को हार मिली थी। दोनों टीमों के बीच खेले गए 3 मैचों को लखनऊ ने जीता है। इस तरह मुंबई का पलड़ा यहां कमजोर है।

उच्चतम स्कोर में लखनऊ सुपर जायंट्स आगे

दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए मैचों में उच्चतम स्कोर भी लखनऊ के नाम ही है। लखनऊ ने सबसे ज्यादा 199 रनों का स्कोर बनाया है। इस मामले में मुंबई इंडियंस पिछड़ जाती है। मुंबई इंडियंस का लखनऊ के खिलाफ उच्चतम स्कोर देखा जाए, तो यह 181 रनों का है।

सबसे कम स्कोर में मुंबई इंडियंस आगे

सबसे कम स्कोर होना एक खराब आंकड़ा माना जाता है। लखनऊ के खिलाफ मुंबई का सबसे कम स्कोर 132 रनों का है। यहाँ लखनऊ का सबसे कम स्कोर देखा जाए, तो यह काफी ज्यादा कहा जा सकता है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 177 रनों का स्कोर बनाया है। यह उनका न्यूनतम स्कोर है।

आईपीएल 2022 में दोनों टीमों का प्रदर्शन

यहां भी लखनऊ सुपर जायन्ट्स की टीम आगे है। हर मामले में मुंबई इंडियंस पीछे है लेकिन प्लेऑफ़ में खेलने का अनुभव काफी ज्यादा है। इस सीजन मुंबई और लखनऊ के बीच सिर्फ एक मुकाबला खेला गया। इसमें लखनऊ ने 5 रन से बाजी मारी। साल 2022 में लखनऊ ने 18 रन और 36 रन से मुंबई को दो मैचों में हराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+