LSG VS DC Highlights: कायल मेयर्स के बल्ले ने किया सब धुआं-धुआं, लखनऊ ने बनाये 193 रन
LSG vs DC Score in Hindi: लखनऊ के बल्लेबाजों ने तूफानी खेल का प्रदर्शन करते हुए एक बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। दिल्ली के गेंदबाज लाचार नज़र आये।

LSG vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल के इस सीजन का आगाज कर दिया। लखनऊ में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। काइल मेयर्स के तूफानी अर्धशतक की बदौलत लखनऊ ने 6 विकेट पर 193 रनों का स्कोर हासिल कर लिया। दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीता था।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की खराब शुरुआत रही। कप्तान केएल राहुल महज 8 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। इसके बाद काइल मेयर्स ने तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने दीपक हूडा के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी की। इस बीच हूडा 17 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि मेयर्स ने तूफानी बैटिंग करते हुए फिफ्टी जमाई और 38 गेंदों का सामना करते हुए 73 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। निकोलस पूरन ने भी 21 गेंदों का सामना करते हुए 38 रन ठोके। लखनऊ ने लगातार अच्छी रन रेट बनाकर रखी। आयुष बदोनी ने अंत में 7 गेंदों का सामना करते हुए 18 रनों की पारी खेली। क्रुणाल पांड्या 15 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली के लिए खलील अहमद और चेतन सकारिया के खाते में 2-2 विकेट आये।
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (c), काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन (W), आयुष बदोनी, मार्क वुड, जयदेव उनादकट, रवि बिश्नोई, आवेश खान
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर (c), पृथ्वी शॉ, मिचेल मार्श, रिले रूसो, सरफराज खान (w), रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया, खलील अहमद, मुकेश कुमार












Click it and Unblock the Notifications