IPL 2023: भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप में की थी चौके-छक्कों की बारिश, KKR में हुई मैच विनर की एंट्री
IPL 2023, Litton Das: रविवार के दिन आईपीएल में केकेआर ने गुजरात के खिलाफ एक यादगार जीत हासिल की। केकेआर की टीम में अब एक नए खिलाड़ी की एंट्री हुई है।

IPL 2023, Litton Das joins KKR camp: कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2023 में अभी तक 3 मैच खेले हैं, जिसमें दो में जीत हासिल की है और एक में हार मिली है। केकेआर के लिए रविवार 9 अप्रैल का दिन शानदार रहा था। गुजरात टाइटंस के खिलाफ केकेआर ने एक अविश्वसनीय जीत हासिल की। केकेआर ने आखिरी ओवर में 31 रन जड़कर गुजरात के जबड़े से मैच को छीन लिया और तीन विकेट से मुकाबले को अपने नाम कर लिया।
टीम से जुड़ा ये घातक खिलाड़ी
केकेआर की टीम में कई खिलाड़ी चोटिल हैं। नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर खुद चोटिल होने के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। श्रेयस अय्यर की जगह नीतीश राणा इस सीजन टीम की कप्तानी कर रहे हैं। केकेआर ने पिछले साल मिनी ऑक्शन में बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास को खरीदा था। लिटन दास अब केकेआर की टीम से जुड़ गए हैं। आने वाले मुकाबलों में वह खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।
केकेआर की टीम ने जीते हैं दो मैच
कोलकाता नाइट राइडर्स ने अब तक खेले गए तीन मैचों में से दो में जीत हासिल की है। पहला मैच पंजाब के खिलाफ गंवाने के बाद आरसीबी और गुजरात को केकेआर ने हराया है। लगातार मिली दो जीत से टीम के हौसले भी बुलंद है। रिंकू सिंह की ऐतिहासिक पारी के दम पर केकेआर ने गुजरात को आखिरी ओवर में 31 रन जड़कर को मैच जीत लिया। इस जीत के बाद से ही रिंकू सिंह सुर्खियों में आ गए हैं।
वर्ल्ड कप में चला था लिटन का बल्ला
आईपीएल के आने वाले मुकाबलों में लिटन दास केकेआर के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं। केकेआर की टीम को लिटन दास से खासी उम्मीदें होंगी। पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप में लिटन दास ने भारत के खिलाफ 27 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली थी। लटन दास ने बांग्लादेश को जीत के काफी करीब पहुंचा दिया था। लेकिन बारिश के कारण मैच भारत ने जीत लिया। लिटन ने अपनी पारी में 7 चौके और तीन छक्के लगाए थे। केएल राहुल ने लिटन दास को रन आउट कर पवेलियन भेजकर भारत को पहली सफलता दिलाई थी।












Click it and Unblock the Notifications