'MS धोनी को बैन...,' वीरेंद्र सहवाग ने CSK के गेंदबाजों की लगाई क्लास, स्लो ओवर रेट को लेकर दी चेतावनी
चेन्नई सुपरकिंग्स की खराब गेंदबाजी कप्तान एमएस धोनी के लिए चिंता का गंभीर विषय बन चुकी है। वीरेंद्र सहवाग ने सीएसके के गेंदबाजों के स्लो ओवर रेट और अतिरिक्त रन लुटाने को लेकर जमकर फटकार लगाई है।

IPL 2023: आईपीएल के 16वें सीजन में बेशक चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने शुरुआती पांच मैचों में से तीन मुकाबले जीत लिए हों, लेकिन खराब गेंदबाजी अभी भी टीम के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। किसी भी मैच में सीएसके के बल्लेबाजों की तुलना में गेंदबाजों को अभी भी काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। सोमवार को आरसीबी के खिलाफ टीम को जीत जरूर मिली, लेकिन ये करीबी जीत कप्तान एमएस धोनी के लिए चिंता का एक गंभीर विषय बन चुकी है। इस बीच पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने सीएसके के गेंदबाजों को चेतावनी दी है।
वीरेंद्र सहवाग ने सीएसके के गेंदबाजों को दी चेतावनी
वीरेंद्र सहवाग ने सीएसके के गेंदबाजों द्वारा बहुत अधिक वाइड और नो-बॉल फेंकने पर उनकी आलोचना की और उन्हें चेतावनी दी कि धीमी ओवर गति से कप्तान एमएस धोनी पर प्रतिबंध लग सकता है। सीएसके के गेंदबाज इस सीजन में बहुत अधिक अतिरिक्त रन लुटा चुके हैं, और सोमवार को आरसीबी के खिलाफ मैच में भी ये सिलसिला जारी रहा। सीएसके के गेंदबाजों ने 11 अतिरिक्त रन दिए जिनमें से 6 वाइड थे।
सहवाग ने आरसीबी के खिलाफ जीत के बाद कहा कि, धोनी सीएसके के गेंदबाजों द्वारा दिए गए एक्स्ट्रा रनों की संख्या से नाखुश दिख रहे थे, और वह पहले भी कह चुके हैं कि गेंदबाजों को नो-बॉल और वाइड बॉल पर कंट्रोल करना होगा।' उन्होंने कहा कि, 'सीएसके को आरसीबी के खिलाफ एक एक्स्ट्रा ओवर करना पड़ गया।
ऐसी स्थिति नहीं आए की धोनी को बैन कर दिया जाए- सहवाग
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि, ऐसी स्थिति नहीं आनी चाहिए, जहां धोनी को बैन जैसी स्थिति का सामना करना पड़ जाए और सीएसके को मैदान पर अपने कप्तान के बिना खेलने उतरना पड़े। मैं पहले दिन से कह रहा हूं कि सीएसके की गेंदबाजी कमजोर है, उन्हें इस डिपार्टमेंट में काम करने की जरूरत है। लेकिन इसमें वह क्या कर सकते हैं? उनके पास जो उपलब्ध रिसोर्स हैं, वे उन्हीं का इस्तेमाल कर सकते हैं। गेंदबाजों को और ज्यादा सटीक होना पड़ेगा।'
सीएसके की गेंदबाजी को लेकर चिंतित दिखे सहवाग
सहवाग ने कहा कि, जिस तरह की घुटने की चोट है, ऐसा लगता है कि वह वैसे भी कुछ ही मैच और खेल सकते हैं, लेकिन वह लगातार खुद को आगे बढ़ा रहे हैं, अगर उनके गेंदबाज इतनी अधिक वाइड और नो-बॉल फेंक रहे हैं, तो धोनी को आराम करना होगा। सहवाग ने कहा कि इस सीजन में सीएसके की गेंदबाजी कमजोर है उन्हें अधिक सटीक होने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications