IPL 2023 Points Table: धोनी की टीम का जादू बरकरार, दिल्ली कैपिटल्स सबसे नीचे, जानें टीमों की स्थिति

IPL 2023 Points Table (IPL 2023 अंक तालिका, आईपीएल पॉइंट्स टेबल 2023): IPL 2023 अंक तालिका, आईपीएल पॉइंट्स टेबल 2023) IPL 2023 Points Table

CSK

IPL 2023 Points Table: आईपीएल में जिस तरह मुकाबले आगे बढ़ रहे हैं, उसी तरह अंक तालिका में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। कुछ समय तक टेबल पर टॉप रहने वाली राजस्थान रॉयल्स अब नीचे आ गई है। अब धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने अंक तालिका में अपना दबदबा कायम करते हुए पहला स्थान पाया है।

टूर्नामेंट लगभग आधे पड़ाव पर आ गया है लेकिन कुछ टीमों स्थिति अंक तालिका में अब भी ठीक नहीं हो पाई हैं। इनमें दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम निचले स्थान पर है। हैदराबाद नौवें नम्बर पर है।

नेट रन रेट की स्थिति पर गौर किया जाए, तो यहां राजस्थान रॉयल्स आगे है। रॉयल्स के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का नाम आता है। लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस की टीमों ने भी अब तक अपनी नेट रन रेट प्लस में ही रखी है। यह दोनों टीमों के लिए अच्छा संकेत है।

IPL 2023 Points Table (आईपीएल 2023 अंक तालिका)

चेन्नई सुपर किंग्स, 7 मैचों में 5 जीत और 10 अंक
राजस्थान रॉयल्स, 7 मैचों में 4 जीत और 8 अंक
लखनऊ सुपर जायंट्स, 7 मैचों में 4 जीत और 8 अंक
गुजरात टाइटंस, 6 मैचों में 4 जीत और 8 अंक
आरसीबी, 7 मैचों में 4 जीत और 8 अंक
पंजाब किंग्स, 7 मैचों में 4 जीत और 8 अंक
मुंबई इंडियंस, 6 मैचों में 3 जीत और 6 अंक
केकेआर, 7 मैचों में 2 जीत और 4 अंक
सनराइजर्स हैदराबाद, 7 मैचों में 2 जीत और 4 अंक
दिल्ली कैपिटल्स, 7 मैचों में 2 जीत और 4 अंक

ऑरेंज कैप की दौड़ में शामिल खिलाड़ियों में सबसे ऊपर फाफ डू प्लेसी हैं। उन्होंने धमाकेदार बैटिंग की है। चेन्नई सुपर किंग्स के दो खिलाड़ी टॉप पांच में शामिल हैं। उनके अलावा आरसीबी से फाफ डू प्लेसी के अलावा विराट कोहली भी लिस्ट में शामिल हैं।

ऑरेंज कैप की दौड़ में शामिल बल्लेबाज

फाफ डू प्लेसी- 405 रन
डेवोन कॉनवे- 314 रन
डेविड वॉर्नर- 306 रन
विराट कोहली- 279 रन
ऋतुराज गायकवाड़- 270 रन

पर्पल कैप की दौड़ में शामिल गेंदबाजों की रैंकिंग में भी फेरबदल देखने को मिला है। अब मोहम्मद सिराज ने टॉप स्थान हासिल कर लिया है। टॉप पांच गेंदबाजों में दो लेग स्पिनर शामिल हैं। तीन तेज गेंदबाजों का नाम लिस्ट में है।

पर्पल कैप की दौड़ में शामिल गेंदबाज

मोहम्मद सिराज- 13 विकेट
अर्शदीप सिंह- 13 विकेट
युजवेंद्र चहल- 12 विकेट
राशिद खान- 12 विकेट
तुषार देशपांडे- 12 विकेट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+