IPL 2023: 'क्यों पेट पर लात मार रहे हो,' शुभमन गिल के लिए आयुष्मान खुराना क्यों कहा ऐसा?
Shubman Gill's new ad look: शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर के डेटिंग की खबरें लंबे वक्त से आ रही हैं लेकिन दोनों ने कभी भी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की।

IPL 2023: आईपीएल 2023 का रोमांच चरम सीमा पर है, लोग अपनी-अपनी फेवरेट टीम को सपोर्ट कर रहे हैं और दुआ मांग रहे हैं कि उनकी पसंदीदा टीम आईपीएल जीते तो वहीं दूसरी ओर टीवी और ऑन लाइन मीडिया में इस वक्त उन विज्ञापनों की खासी धूम है जिनमें आज के लोकप्रिय स्टार क्रिकेटर्स नजर आते हैं। रोहित शर्मा हो या विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी हो या फिर शुभमन गिल,इनके एड्स लोगों को खासा पसंद आ रहे हैं। इसी क्रम में टीम इंडिया और गुजरात टाइटंस के स्टार प्लेयर शुभमन गिल ने अपना एक नया वीडियो शेयर किया है, जो कि तेजी से वायरल हो रहा है।
'... तो हम पूरा रेडी हैं पीए वीए के रोल में'
इस वीडियो में गिल को पहचानना बहुत ज्यादा मुश्किल हो रहा है क्योंकि इसमें गिल का लुक कोई क्रिकेटर वाला नहीं बल्कि किसी नेता के पीए वाला है। गिल ने ये वीडियो खुद ही अपने इंस्ट्राग्राम पर शेयर किया है।वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने खुद ही लिखा है कि 'सर बता दीजिएगा कोई रोल चाहिए हो तो हम पूरा रेडी हैं पीए वीए के रोल में ये देखो मूंछे भी लगा दी हैं'।
'क्यों पेट पे लात मार रहे हो हमारे भैया जी'
गिल का वीडियो बहुत ज्यादा फनी है जो कि शेयर करते ही वायरल हो गया। उन्के इस वीडियो पर उनके फैंस ने तो कमेंट किया ही है। दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह और राशिद खान ने भी इसे लाइक किया है। लेकिन सबसे हैरत अंगेज कमेंट किया है बॉलीवुड कलाकार आयुष्मान खुराना ने, उन्होंने ईमोजी के साथ लिखा है कि 'क्यों पेट पे लात मार रहे हो हमारे भैया जी'।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कमेंट
एक्टर का ये कमेंट भी सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है और लोग इस पर भी कमेंट कर रहे हैं। कुल मिलाकर गिल और खुराना दोनों ही इस वक्त सुर्खियों में हैं।
सोशल मीडिया पर छाए खुराना और गिल
गौरतलब है कि गिल का ये वीडियो किसी एड शूट का है क्योंकि इस वीडियो में उनके साथ रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर भी नजर आ रहे हैं। मालूम हो कि इस एड से पहले गिल सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस के साथ हुए मैच को लेकर चर्चा में थे।
गिल और सारा के अफेयर की खबरें?
गौरतलब है कि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और मुंबई इंडियंस की टीम में इस बार सारा के भाई अर्जुन तेंदुलकर हैं। ऐसे में उनका सामना गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज गिल से होने वाला था, तो लोगों ने सोशल मीडिया पर मजे लेने शुरू कर दिए थे कि आखिर गिल कैसे अर्जुन तेंदुलकर को पीटेगा?
सोशल मीडिया पर मीम्स हुए वायरल
लेकिन इस मैच में गुजरात का पलड़ा मुंबई पर भारी रहा और उसने मुंबई की टीम को 55 रनों से पराजित कर दिया। इस मैच में गिल ने शानदार 34 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली। इस मैच के बाद गिल ने अपनी दो फोटो शेयर की है, दोनों ही मैच की है, एक फोटो में अर्जुन तेंदुलकर भी फील्डिंग करते दिखाई दे रहे हैं। गिल ने तेंदुलकर को टैग भी की किया था। जिसके बाद एक बार फिर से गिल और तेंदुलकर को लेकर मीम्स वायरल होने लगे थे और लोगों ने जमकर दोनों के मजे लिए थे।












Click it and Unblock the Notifications