IPL 2023: कीमत कम, काम में दम, सस्ते खिलाड़ियों ने लूटी महफिल, टीम के लिए बने मैच विनर

Ajinkya Rahane, chennai super kings: इस सीजन के लिए नीलामी में कई खिलाड़ियों को बेस प्राइज पर ही खरीद लिया गया था।

Ajinkya Rahane

IPL 2023 latest news in hindi: आईपीएल का लीग चरण अब अपने आखिरी चरम पर है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अभी भी टीमों के बीच जद्दोजहद देखने को मिल रही है। अभी तक कोई भी टीम ऑफिश्यली तरीके से प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का नहीं कर सकी है। जबकि दिल्ली आईपीएल के 16वें सीजन के प्लेऑफ से बाहर होने वाली पहली टीम बन चुकी है।

कीमत कम, काम में दम: इस सीजन के शुरू होने से पहले मिनी ऑक्शन का आयोजन किया गया था। इस ऑक्शन में कुछ खिलाड़ियों को बेहद सस्ते दामों में खरीदा गया। ऐसे ही कुछ खिलाड़ी जिनकी सैलरी एक करोड़ से भी कम है वह अपनी टीम के लिए लगातार मैच विनिंग परफॉर्मेंस देने का काम कर रहे हैं। वहीं कुछ 10 करोड़ से अधिक पाने वाले खिलाड़ी बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं।

अजिंक्य रहाणे का शानदार प्रदर्शन: सीजन शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल ऑक्शन में अजिंक्य रहाणे को 50 लाख रुपये में खरीदा था। अजिंक्य रहाणे ने इस मौके का जमकर फायदा उठाया और अपने आईपीएल करियर के सबसे बेस्ट स्ट्राइक रेट के साथ चेन्नई के लिए बल्लेबाजी की। इस दौरान उन्होंने 19 गेंद में अर्धशतक भी जड़ा। जिसकी बदौलत उनकी भारतीय टेस्ट टीम में वापसी भी हुई है।

पीयूष चावला का कमाल: आईपीएल के पिछले सीजन में अनसोल्ड रहने वाले पीयूष चावला नीलामी में मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइस 50 लाख में खरीदा। वह अब तक खेले गए12 मैच में 19 विकेट झटक चुके हैं। चावला का किसी भी आईपीएल सीजन में यह सबसे बेहतरीन प्रदर्शन रहा है।

प्रभसिमरन सिंह ने जड़ा शतक: पंजाब किंग्स के ओपनर प्रभसिमरन सिंह को सिर्फ 60 लाख रुपये में खरीदा गया था। बतौर ओपनर वह पंजाब के लिए कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। दिल्ली के खिलाफ शतक जड़कर उन्होंने टीम को एक अहम जीत दिलाई थी।

रिंकू सिंह बने हीरो: इस सीजन अगर किसी भारतीय खिलाड़ी ने सबसे अधिक प्रभावित किया है तो वह हैं रिंकू सिंह। गुजरात के खिलाफ टीम को लगातार पांच छक्के लगातार जीत दिलाने के अलावा पंजाब के खिलाफ आखिरी गेंद पर रिंकू ने चौका लगाकर मैच जीता था। इसके अलावा चेन्नई के खिलाफ भी अर्धशतक जड़कर उन्होंने टीम को जीत दिलाई। रिंकू सिंह की सैलरी महज 55 लाख है।

मथीशा पथिराना: श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना भी इस आईपीएल की बड़ी खोज रहे हैं। मथीशा पथिराना को चेन्नई ने सिर्फ 20 लाख में अपने साथ जोड़ा था। लेकिन अब टीम के लिए डेथ स्पेशलिस्ट बन गए हैं। अंत के ओवरों में उनकी गेंदों पर शॉट लगाना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+