KKR vs SRH: हैरी ब्रूक का आईपीएल में पहला अर्धशतक, केकेआर के खिलाफ बल्ले से हुई चौके-छक्कों की बारिश

Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad Harry Brook: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हैरी ब्रूक ने अपने आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक लगा दिया है।

Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad

KKR vs SRH, 19th Match, Indian Premier League 2023: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने ताबड़तोड़ शुरुआत कर ली है। टीम की कोशिश ईडन गार्डन्स में 200 से अधिक रन बनाने की होगी। हैरी ब्रूक ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को खासा प्रभावित किया है।

1 ओवर 14 रन: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने धमाकेदार शुरुआत की। इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने पारी के पहले ही ओवर में 14 रन जड़ने का काम किया। उमेश यादव के खिलाफ हैरी ब्रूक ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की।

हैरी ब्रूक ने जड़ा अर्धशतक: केकेआर के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने अर्धशतक जड़ा। हैरी ब्रूक ने महज 32 गेंदों में अपना पचास रन पूरा किया। यह आईपीएल में उनका पहला अर्धशतक है। ब्रूक इससे पहले फ्लॉप रहे थे।

सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ: हैरी ब्रूक की इस तूफानी पारी के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उन्हें लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। बता दें कि आईपीएल 2023 की नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक को 13.25 करोड़ रुपये में खरीदा था।

धमाकेदार शुरुआत: सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस हारकर ताबड़तोड़ शुरुआत की। टीम ने तीन ओवर में बिना किसी नुकसान के 43 रन बना लिए थे। उमेश यादव ने शुरुआती दोनों ओवर में 29 रन खर्च किए। जबकि लॉकी फर्ग्यूसन ने एक ओवर में 14 रन देने का काम किया।

मयंक अग्रवाल का नहीं चला बल्ला: मयंक अग्रवाल को सनराइजर्स हैदराबाद ने 8.25 करोड़ रूपए में खरीदा था। लेकिन मयंक अब तक टीम के लिए उपयोगी पारी खेलने में सफल नहीं हो सके हैं। केकेआर के खिलाफ मयंक अग्रवाल 13 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हो गए।

राहुल त्रिपाठी की नहीं चली लाठी: पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़ टीम को जीत दिलाने वाले राहुल त्रिपाठी का बल्ला इस मैच में खामोश रहा। आंद्रे रसेल ने राहुल त्रिपाठी को बाउंसर फेंक कर विकेटकीपर के हाथों कैच आउट कराया। आंद्रे रसेल ने केकेआर के लिए दो विकेट लिए।

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: एन जगदीशन, रहमानुल्ला गुरबाज (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, नीतीश राणा (कप्तान), आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, शार्दुल ठाकुर, सुनील नरेन, लोकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती।

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: मयंक अग्रवाल, हैरी ब्रूक, राहुल त्रिपाठी, एडन मार्करम (कप्तान), हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, मयंक मारकंडे, मार्को यानसेन, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+