KKR vs RCB: डेविड विली का कहर, दो गेंदों पर दो बल्लेबाज बोल्ड, शाहरुख खान ने भी बढ़ाया हौसला

Kolkata Knight Riders vs Royal Challengers Bangalore David Willey: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ऑलराउंडर डेविड विली गेंद से कहर बरपा रहे हैं। अपने पहले ही ओवर में उन्होंने दो विकेट झटकने का काम किया।

Kolkata Knight Riders vs Royal Challengers Bangalore

KKR vs RCB, 9th Match, Indian Premier League 2023: चार साल के लंबे इंतजार के बाद पहली बार अपने गढ़ में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम आईपीएल मैच खेल रही है। आरसीबी के खिलाफ मैच को देखने के लिए बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान भी स्टेडियम पहुंचे हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने जीता टॉस

केकेआर के खिलाफ आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाजों ने कप्तान फाफ डु प्लेसिस के इस फैसले को सही ठहराते हुए शानदार प्रदर्शन किया। इंग्लैंड के ऑलराउंडर डेविड विली ने अपने पहले ही ओवर में कमाल का प्रदर्शन करते हुए दो बल्लेबाजों को आउट किया। जिस कारण केकेआर की टीम तेज शुरुआत करने में नाकाम रही।

दो गेंदों पर दो बल्लेबाज आउट

कोलकाता नाइट राइडर्स पहले बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले में ही तीन विकेट गंवा बैठी। रहमानुल्लाह गुरबाज और वेंकटेश अय्यर ने पारी की शुरुआत की। वेंकटेश अय्यर शॉट लगाते समय संघर्ष करते नजर आए। आरसीबी के लिए मोहम्मद सिराज ने दोनों बल्लेबाजों को बड़ा शॉट लगाने से रोकने का काम किया। वेंकटेश अय्यर सात गेंद में तीन रन बनाकर डेविड विली की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।

मंदीप सिंह हुए गोल्डन डक का शिकार

वेंकटेश अय्यर को बोल्ड करने के बाद डेविड विली ने अगली ही गेंद पर मंदीप सिंह को भी पवेलियन भेज दिया। मंदीप सिंह डेविड विली की गेंद को समझने में गलती कर बैठे और क्लीन बोल्ड हो गए। डेविड विली की शानदार गेंदबाजी को देख स्टेंड में मौजूद शाहरुख खान ने भी ताली बजाकर उनका हौसला बढ़ाया। कप्तान नीतीश राणा पांच गेंद में एक रन बनाकर माइकल ब्रेसवेल की गेंद पर विकेटकीपर दिनेश कार्तिक को अपना कैच थमा बैठे। केकेआर ने पचास के स्कोर तक पहुंचने में ही अपने तीन बल्लेबाजों का विकेट गंवा दिया।

दोनों टीमों में शामिल हैं ये खिलाड़ी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, माइकल ब्रेसवेल, शाहबाज अहमद, डेविड विली, कर्ण शर्मा, हर्षल पटेल, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज। सब्स्टीट्यूट्सः फिन एलेन, सोनू यादव, महिपाल लोमरोर, सुयश प्रभुदेसाई, अनुज रावत।

कोलकाता नाइट राइडर्स: मनदीप सिंह, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, नीतीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, शार्दुल ठाकुर, सुनील नरेन, टिम साउदी, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती। सब्स्टीट्यूट्सः सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, नरायण जगदीसन, डेविड विसे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+