KKR vs PBKS: 'रसेल रन नहीं बनाते तो लोग उनको ट्रोल कर रहे होते,' पूर्व दिग्गज का दावा
कोलकाता नाईट राइडर्स को पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत दिलाने में आंद्रे रसेल की पारी काफी अहम थी। वह तूफानी अंदाज में खेले।

KKR vs PBKS: सोमवार को कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में आंद्रे रसेल ने [पंजाब किंग्स के खिलाफ धमाकेदा खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने एक अहम पारी खेल टीम की जीत में अपना बड़ा योगदान दिया। इसे लेकर पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुनील गावस्कर खुश हैं और उनका बयान आया है।
स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत में गावस्कर ने कहा कि रसेल ने मैच जिताऊ पारी खेली और इस वजह से ही वह टीम में हैं। गावस्कर ने कहा कि रसेल के लिए रन बनाना अहम था अन्यथा लोग कहते कि उनको टीम में क्यों रखा है और उनका क्या काम है। उन्होंने काफी क्रिकेट खेला है और टीम के लिए मैच भी जीते हैं।
केकेआर को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में जीत से दो अहम अंक मिले हैं। गावस्कर ने कहा कि इससे तालिका में जाम लग गया जो मुंबई के ट्रैफिक की तरह है। उन्होंने कहा कि अचानक केकेआर ने जम्प मारा है, जिसकी हर कोई बात कर रहा है।
गौरतलब है कि केकेआर ने इस मुकाबले में पंजाब किंग्स को अंतिम गेंद पर हरा दिया। हर बार की तरह इस बार भी क्रीज पर रिंकू सिंह ही थे। रिंकू ने धमाकेदार शॉट जड़कर गेंद को सीमा रेखा से बाहर भेज दिया। अर्शदीप सिंह की गेंद को रिंकू ने चार रन के लिए भेजकर केकेआर को जीत दिलाई।
पहले खेलते हुए पंजाब किंग्स ने 7 विकेट पर 179 रनों का शानदार स्कोर बनाया। पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने फिफ्टी जमाई। जवाबी पारी में खेलते हुए केकेआर के लिए नितीश राणा ने फिफ्टी जड़ी। बाद में आंद्रे रसेल की तूफानी बल्लेबाजी देखने को मिली। उन्होंने 23 गेंदों का सामना करते हुए 42 रन बनाये।
केकेआर का अगला मुकाबला अब राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होना है। 11 मई को केकेआर और रॉयल्स के बीच ईडन गार्डंस स्टेडियम में ही मुकाबला खेला जाएगा। केकेआर उसमें भी फैन्स को निराश नहीं करना चाहेगी।












Click it and Unblock the Notifications