IPL 2023 में अब तक जड़े तीन सबसे तेज अर्धशतक, तीनों ही बल्लेबाजों ने अपनी पारी से चौंकाया

IPL 2023 mein sabse tej fifties: आईपीएल 2023 में विजय शंकर ने आज केकेआर vs डीसी मुकाबले के दौरान तूफानी अर्धशतकीय पारी से मैच का मोमेंटम पूरी तरह से पलट कर रख दिया।

Vijay Shankar scores third fastest fifty of season

IPL 2023 Fastest Fifties: आईपीएल 2023 में जिस पुराने बल्लेबाज ने चमक बिखेरी है वह हैं विजय शंकर। भारतीय क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के कारण दरकिनार कर दिया गया यह खिलाड़ी अब फिर से दहाड़ रहा है। एक समय 2019 वर्ल्ड कप में अंबाती रायडू की जगह '3डी' खिलाड़ी बनाकर विश्वकप में भेजे गए विजय शंकर ने बहुत शोहरत बटोरी थी लेकिन वह अपने प्रदर्शन में कंसिस्टेंसी नहीं रख सके और धीरे-धीरे भारतीय क्रिकेट के ड्रेसिंग रूम से गायब हो गए।

स्कोर 200 पार: विजय शंकर ने आईपीएल के पिछले कुछ सीजनों के दौरान भी कुछ खास नहीं किया लेकिन अब गुजरात टाइटंस में आने के बाद यह खिलाड़ी मौजूदा सीजन में अलग ही लेवल का हिटर नजर आ रहा है। विजय शंकर ने आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हो रहे मुकाबले में इतनी खतरनाक पारी खेली कि गुजरात टाइटंस का स्कोर 200 पार हो गया जो एक समय संभव नहीं लग रहा था।

Recommended Video

    IPL 2023: Ravi Jadeja ने एक हाथ से पकड़ा शानदार कैच, वीडियो देखकर नहीं होगा यकीन | वनइंडिया हिंदी

    अंतिम दो ओवर में खेल बदल गया- विजय शंकर ने इस मैच में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों पर 9 रनों की पारी खेली जिसमें उन्होंने 4 चौके और 5 छक्के लगाए। इस पारी की सबसे खास बात यह रही कि इसने लॉकी फर्ग्यूसन जैसे तेज गेंदबाज की बखिया उधेड़ कर रख दी। लॉकी ने मुकाबले में आईपीएल की सबसे तेज गेंद फेंकी और विजय शंकर को 1 ओवर में 25 रन भी दिए। यह गुजरात की पारी का 19वां ओवर था जिसने मोमेंटम पूरी तरह से बदल दिया क्योंकि इससे अगला ओवर शार्दुल ठाकुर ने किया जहां शंकर ने 3 छक्के जड़ते हुए फिर से 20 रन हासिल किए।

    दूसरा तेज अर्धशतक शार्दुल ठाकुर के नाम- विजय ने आज के मैच में 21 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया है जो आईपीएल 2023 का तीसरा सबसे तेज अर्धशतक है। इस मैच में खेल रहे एक और खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर ने अपने पिछले मुकाबले में बहुत तूफानी पारी खेली थी और वे आईपीएल 2023 के दूसरे सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 20 गेंदों पर यह रन बनाए थे। शंकर ने आरसीबी के खिलाफ पिछले मैच में ये रन बनाए थे।

    सबसे तेज अर्धशतक रहाणे के नाम- आईपीएल 2023 की सबसे तेज अर्धशतकीय पारी कल यानी 8 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबले के दौरान आई। तब रहाणे ने खलील अहमद के ओवर में पूरा पासा ही पलट दिया था। रहाणे ने उस मुकाबले में अप्रत्याशित तौर पर 19 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+