KKR vs GT: 7 छक्के...5 चौके, महज 39 गेंदों में रहमानुल्लाह गुरबाज ने जड़ दिए 81 रन
Kolkata Knight Riders vs Gujarat Titans: केकेआर की तरफ से इस मैच में रहमानुल्लाह गुरबाज को मैच खेलना का मौका मिला है। उन्होंने इस मौके का भरपूर फायदा उठाया है।

KKR vs GT, 39th Match, Indian Premier League 2023: बारिश के कारण कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच का मुकाबला 45 मिनट देरी से शुरू की गई। गुजरात के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। केकेआऱ की टीम में जेसन रॉय की जगह रहमानुल्लाह गुरबाज को खेलने का मौका मिला है।
रहमानुल्लाह गुरबाज ने जड़ा अर्धशतक: गुजरात टाइटंस के खिलाफ रहमानुल्लाह गुरबाज ने कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने मैदान के चारों और बड़े-बड़े शॉट्स लगाने का काम किया। उन्होंने महज 27 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का दूसरा अर्धशतक जड़ने का काम किया। जेसन रॉय की जगह टीम में आए रहमानुल्लाह गुरबाज ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया।
अपनों ने ही किया शिकार: रहमानुल्लाह गुरबाज तेजी से अपनी शतक की ओर बढ़ रहे थे। अपने देश के खिलाड़ी राशिद खान और नूर अहमद के खिलाफ वह ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते नजर आए। नूर अहमद ने आखिरकार गुरबाज को आउट करने का काम किया। जिसके बाद गुरबाज को निराश होकर पवेलियन लौटना पड़ा।
राशिद ने पकड़ा शानदार कैच: नूर अहमद की गेंद पर रहमानुल्लाह गुरबाज ने हवा में जोरदार शॉट लगाया। जिसके बाद राशिद खान ने भागते हुए डाइव लगाकर कमाल का कैच पकड़ लिया। गुरबाज ने 39 गेंद में 81 रन बनाए। उनकी पारी में सात छक्के और पांच चौके शामिल थे। आउट होने से पहले वह केकेआर को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में सफल रहे।
फ्लॉप रहे कप्तान नीतीश राणा: केकेआऱ के कप्तान नीतीश राणा के लिए आईपीएल का यह सीजन बेहद खराब गुजरा है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक बार फिर वह बल्ले से बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे। राणा तीन गेंद में चार रन बनाकर जोशुआ लिटिल की गेंद पर राहुल तेवतिया को कैच थमा बैठे।
कोलकाता नाइट राइडर्स: एन जगदीसन, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, डेविड विसा, शार्दुल ठाकुर, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।
गुजरात टाइटंस: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), अभिनव मनोहर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, जोशुआ लिटिल।












Click it and Unblock the Notifications