Kal Ka Match Kaun Jita, कल का आईपीएल मैच कौन जीता - केकेआर vs चेन्नई, आरसीबी vs आऱआर

IPL 2023 Kal Ka Match, KKR vs CSK RCB vs RR Kaun Jita: आईपीएल में रविवार को डबल हेडर मुकाबला खेला गया। पहले मैच में आरसीबी ने राजस्थान को हराया। वहीं दूसरे मैच में केकेआर के खिलाफ चेन्नई को जीत मिली।

Kolkata Knight Riders vs Chennai Super Kings

IPL 2023 Kal Ka Match, KKR vs CSK RCB vs RR Kaun Jita: केकेआर को एक और हार का सामना करना पड़ा है। रविवार को डबल हेडर के शाम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई ने केकेआर को हराकर प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर अपनी जगह बना ली है। चेन्नई ने केकेआर को 49 रन से मात दी। इससे पहले आरसीबी ने राजस्थान को हराया था।

केकेआर के टॉप ऑर्डर फ्लॉप: बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज फ्लॉप रहे। पहले ही ओवर में टीम को बड़ा झटका लगा। आकाश सिंह ने सुनील नरेन को क्लीन बोल्ड कर केकेआर को पहला झटका दिया। इसके बाद नारायण जगदीशन को तुषार देशपांडे ने कैच आउट करा दिया। केकेआर के कप्तान नीतीश राणा भी ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाए।

जेसन रॉय ने खेली तूफानी पारी: केकेआर के लिए जेसन रॉय ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। चोटिल होने के कारण वह ओपनिंग जगह नंबर चार पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे। मैदान पर आते ही उन्होंने मोइन अली की लगातार तीन गेंदों पर तीन छक्के जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए। उन्होंने महज 19 गेंदों में अपना अर्धशतक जड़ने का काम किया।

डेवोन कॉनवे ने जड़ा अर्धशतक: चेन्नई के लिए ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे ने पहले विकेट के लिए 73 रन जोड़े। सुयश शर्मा ने ऋतुराज को क्लीन बोल्ड किया। लेकिन दूसरी छोर पर डेवोन कॉनवे लगातार बल्ले से रन बनाने का काम करते रहे। कॉनवे 40 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 56 रन बनाकर आउट हुए।

रहाणे-दूबे ने मचाया धमाल: अजिंक्य रहाणे और शिवम दुबे ने केकेआर के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने इस दौरान अपना अर्धशतक लगाया। रहाणे ने 24 गेंदों में आईपीएल करियर का 30वां अर्धशतक लगाया। जबकि शिवम दुबे ने सिर्फ 20 गेंदों में 50 रन पूरे किए। दुबे का यह आईपीएल करियर का पांचवां अर्धशतक रहा। कुलवंत खेजरोलिया ने शिवम दुबे को जेसन रॉय के हाथों कैच कराया। अजिंक्य रहाणे ने 29 गेंदों में 71 रन की नाबाद तूफानी पारी खेली।

बैंगलोर ने राजस्थान को सात रन से हराया: दिन के पहले मैच में आरसीबी ने राजस्थान के खिलाफ रोमांचक जीत हासिल की। राजस्थान को सात रन से हराकर आरसीबी ने इस टूर्नामेंट में चौथी जीत हासिल कर ली है। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 189 रन बनाए थे। इसके जवाब में राजस्थान की टीम छह विकेट खोकर 182 रन ही बना पाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+