Aaj ka IPL Match: चेन्नई सुपर किंग्स ने लगाई जीत की हैट्रिक, केकेआर को 49 रन से हराकर बनी नंबर वन

Kolkata Knight Riders vs Chennai Super Kings: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स ने दमदार जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही चेन्नई ने अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है।

Kolkata Knight Riders vs Chennai Super Kings

KKR vs CSK, 33rd Match, Indian Premier League 2023: ईडन गार्डन्स में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकत्ता नाइट राइडर्स को हराकर इस सीजन की अपनी पांचवीं जीत दर्ज की। 236 रनों का पीछा करते हुए केकेआर की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 186 रन ही बना सकी। केकेआर को 49 रनों से इस मुकाबले में हार झेलनी पड़ी है।

जेसन रॉय ने जड़ा अर्धशतक: चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता के सामने 236 रन का लक्ष्य रखा था। केकेआर की शुरुआत खराब रही। लेकिन जेसन रॉय ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 19 गेंदों में अर्धशतक जड़ने का काम किया। जेसन रॉय 26 गेंदों पर पांच चौके और पांच छक्के की मदद से 61 रन बनाकर आउट हुए।

चेन्नई बनी नंबर वन: चेन्नई सुपर किंग्स की यह पांचवीं जीत रही। सात मैचों में 5 जीत के साथ चेन्नई प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। चेन्नई के पास अब सबसे अधिक 10 अंक हो गए हैं। लिहाजा वह नंबर एक पर विराजमान हो गई है। चेन्नई आने वाले मुकाबलों में भी जीत के इस सिलसिले को ऐसे ही जारी रखना चाहेगी।

केकेआर की शुरुआत खराब: बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की शुरुआत बेहद खराब रही। कोलकाता को पहले ओवर में एक के स्कोर पर पहला झटका लग गया। सुनील नरेन को आकाश सिंह ने क्लीन बोल्ड कर चेन्नई को बड़ी सफलता दिलाई। सुनील नरेन बल्ले के साथ इस सीजन अधिकतर मुकाबलों में फ्लॉप ही रहे हैं।

नारायण जगदीशन भी रहे फ्लॉप: इस मैच में केकेआर के लिए नारायण जगदीशन को वापसी करने का मौका मिला। लेकिन एक बार फिर उन्होंने अपनी बल्लेबाजी सभी को निराश किया। गदीशन सिर्फ एक रन ही बना रवींद्र जडेजा को कैच थमा बैठे। तुषार देशपांडे ने नारायण जगदीशन को आउट कर चेन्नई को दूसरी सफलता दिलाई।

कप्तान राणा नहीं खेल सकें बड़ी पारी: रवींद्र जडेजा ने कप्तान नीतीश राणा को ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों कैच आउट करा केकेआर की कमर तोड़ दी। नीतीश ने 20 गेंदों में 27 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं मोईन अली ने वेंकटेश अय्यर को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वेंकटेश 20 गेंदों में 20 रन बना सके।

चेन्नई ने बनाए 236 रन: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 235 रन बनाए। चेन्नई के लिए अजिंक्य रहाणे ने 29 गेंदों में 71 रन की नाबाद पारी खेलने का काम किया। इसके अलावा शिवम दुबे ने 21 गेंदों में 50 रन बनाए। यह सीजन का अब तक सबसे बड़ा टोटल रहा, जिसे पाने में केकेआर नाकाम रही।

कोलकाता नाइटराइडर्स: जेसन रॉय, एन जगदीशन (विकेटकीपर), नीतीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, डेविड वीज, कुलवंत खेजरोलिया, सुयश शर्मा, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती।

चेन्नई सुपरकिंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, अंबाती रायुडू, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, महेश तीक्षणा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+