Venkatesh Iyer: वेंकटेश अय्यर ने 15 साल बाद केकेआर के लिए ठोकी सेंचुरी, फैंस ने प्रशंसा में दिए गजब के रिएक्शन
IPL 2023: वेंकटेश अय्यर ने वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में इतिहास रच दिया, ऐसा इसलिए क्योंकि वह इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए शतक बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

IPL 2023, KKR vs MI: वेंकटेश अय्यर के शतक के साथ आज मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया है। केकेआर के बल्लेबाज ने एक शानदार पारी खेलते हुए आईपीएल में अपना पहला शतक जड़ दिया है। इस शतक के साथ वेंकटेश आईपीएल 2023 सीजन में 100 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए।
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की कमान संभालने आए वेंकटेश ने महज 49 गेंदों में शतक ठोक दिया। वेंकटेश की विस्फोटक बल्लेबाजी से मिली इस उपलब्धि के बाद फैंस की खुशी का भी ठिकाना नहीं रहा। सोशल मीडिया पर वेंकटेश की शानदार बल्लेबाजी की प्रशंसा में ट्वीट की बाढ़ आ गई है। वेंकटेश के चाहने वाले अलग-अलग अंदाज में अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर विस्फोटक बल्लेबाजी की तारीफ कर रहे हैं।
वेंकटेश ने 49 गेंदों में लगाया शानदार शतक
दरअसल, वेंकटेश अय्यर ने आज मुंबई इंडियंस के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स के अपना पहला आईपीएल शतक लगाया है। मुंबई इंडियंस के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में वेंकटेश ने 49 गेंदों में 100 रन बनाए। आईपीएल के 16वें सीजन में 28 वर्षीय खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं, टूर्नामेंट में उनका पिछला सर्वोच्च स्कोर भी आईपीएल के 16वें सीजन में ही आया था, जब उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 40 गेंदों पर 83 रन बनाए थे। दिलचस्प बात यह है इस शतक के साथ केकेआर का 15 साल से चला आ रहा इंतजार खत्म हो गया। इससे पहले साल 2008 में ब्रेंडन मैकुलम ने शतक लगाया था। उन्होंने 53 गेंदों में 100 रन पूरे किए थे।
सोशल मीडिया पर फैंस ने जाहिर की प्रतिक्रिया
वेंकटेश अय्यर के शतक के साथ सोशल मीडिया पर फैंस में जमकर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। एक ट्वीटर यूजर ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, 'ऐसा पहली बार हुआ है 16-17 सालों में!' इसके अलावा मयंक चहल नाम के एक ट्वीटर यूजर ने वेंकटेश अय्यर की उस फोटो को शेयर किया जब उन्हें चोट लग गई थी, और एक शानदार कैप्शन के साथ लिखा, 'Call the ambulance but not for me' (एम्बुलेंस बुलाओ, लेकिन मेरे लिए नहीं)।
इसी तरह एक ओर ट्वीटर यूजर ने अय्यर की बल्लेबाजी की प्रशंसा में एक फोटो पोस्ट के जरिए बताने की कोशिश की है कि किस तरह से अय्यर ने केकेआर की पूरी बल्लेबाजी को अकेले संभालकर रखा।'












Click it and Unblock the Notifications