IPL 2023: श्रेयस अय्यर के बाद केकेआर का एक और बल्लेबाज चोटिल, प्रैक्टिस के दौरान टखने में लगी चोट
आईपीएल 2023 के आगाज से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को एक और बड़ा झटका लग सकता है। टीम के बल्लेबाज नितीश राणा प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए हैं।

IPL के 16वें सीजन के आगाज से पहले टूर्नामेंट की लगभग सभी टीमों के लिए उनके खिलाड़ियों के चोटिल होने की समस्या बहुत बड़ी बनी हुई है। सीएसके, केकेआर, दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स जैसी प्रमुख टीमों के कुछ खिलाड़ी चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। इस बीच कोलकाता नाइट राइडर्स के खेमे से एक और बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, केकेआर के बल्लेबाज नितीश राणा गुरुवार को ईडन गार्डन्स में प्रैक्टिस सेशन के दौरान चोटिल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, नितीश राणा के बाएं टखने (एंकल) में चोट लगी है। राणा को यह चोट बल्लेबाजी के दौरान लगी है। बताया जा रहा है कि चोट लगने के बाद राणा तुरंत मैदान से बाहर चले गए थे और फिर प्रैक्टिस के लिए नहीं आए।
मैदान पर नितीश राणा को देखा गया दर्द से करहाते हुए
स्पोर्ट्सकीड़ा की रिपोर्ट के मुताबिक, नितीश राणा ने अपनी चोट को गंभीर नहीं बताया है। उन्होंने कहा है कि मेरी इंजरी बड़ी नहीं है और वो जल्द मैदान पर वापसी कर लेंगे। नितीश राणा ने अपनी चोट को चिंताजनक नहीं माना है। बता दें कि गुरुवार को नितीश राणा थ्रोडाउन लेने के लिए तीसरे चरण में जाने से पहले केकेआर के स्पिनरों और नेट गेंदबाजों को खेलने के लिए अलग-अलग नेट में बल्लेबाजी कर रहे थे, तभी एक गेंद उनके टखने पर आ लगी। इसके बाद नितीश राणा जमीन पर आ गिरी। इस दौरान राणा को दर्द से करहाते हुए भी देखा गया। इसके बाद उन्हें ड्रेसिंग रूम में उपचार के लिए ले जाया गया।
श्रेयस अय्यर पहले ही हो चुके हैं बाहर!
आपको बता दें कि नितीश राणा की चोट पर अभी भले ही कोई बड़ा अपडेट ना हो, लेकिन इससे केकेआर की नींद जरूर उड़ गई है, क्योंकि केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर पहले ही चोटिल हैं और वो इस टूर्नामेंट से बाहर भी हो गए हैं। श्रेयस अय्यर की सर्जरी होनी है, जिसकी वजह से वो पूरे आईपीएल में नहीं खेल पाएंगे। इसके अलावा टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज लोकी फर्ग्युसन भी इंजरी की वजह से शुरुआती मुकाबले नहीं खेल पाएंगे। प्रमुख खिलाड़ियों की चोट ने केकेआर की समस्या सीजन के आगाज से पहले बढ़ा दी है। श्रेयस अय्यर के बाहर होने के बाद टीम का कप्तान कौन होगा? यह अभी तय नहीं हुआ है। आईपीएल 2023 में केकेआर का पहला मैच 1 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ होगा।












Click it and Unblock the Notifications