IPL में बेटे को खेलते देख सचिन की आंखों में थे आंसू, पहला विकेट लेकर अर्जुन ने बताया, क्या कहते हैं पिता

आईपीएल 2023 में बाप और बेटी की सबसे चर्चित जोड़ी निश्चित तौर पर सचिन और अर्जुन तेंदुलकर ही है। अर्जुन ने अपना पहला आईपीएल विकेट भी हासिल किया है और सचिन की भावनाओं का भी खुलासा हुआ है।

Arjun Tendulkar and sachin

IPL 2023 Arjun and Sachin Tendulkar: भारत के महानतम बल्लेबाजों में एक सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने आईपीएल 2023 के अपने दूसरे मुकाबले में पहला आईपीएल विकेट हासिल कर लिया। मुंबई इंडियंस की ओर से खेल रहे अर्जुन तेंदुलकर ने केकेआर के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया था जहां उन्होंने 2 ओवर फेंके।

अर्जुन इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अगले मुकाबले में खेले जहां उन्होंने अंतिम ओवर भी फेंका और उनको भुवनेश्वर कुमार का विकेट मिला। इसके बाद बड़ी हस्तियों ने अर्जुन को और सचिन दोनों को बधाई दी है। इस दौरान मैच में अंग्रेजी में कमेंट्री कर रहे वेस्टइंडीज के दिग्गज इयान बिशप ने एक भावुक बात का भी खुलासा किया।

उन्होंने बताया, एक फ्लोर मैनेजर ने सचिन से बातचीत की थी। मैं आपको उस मैनेजर का नाम तो नहीं बताऊंगा लेकिन उसने सचिन से कहा कि अर्जुन को आईपीएल में खेलते देखना काफी अच्छा लग रहा है। तब सचिन की आंखों में आंसू थे।

और सचिन ने बताया कि जब मैंने भी अपना पहला आईपीएल ओवर फेंका था तो वह 5 रन के लिए गया था। अर्जुन का पहला ओवर भी 5 रन के लिए गया है। सचिन को ये सब चीजें याद थी।

Recommended Video

    IPL 2023: Arjun Tendulkar का IPL Debut, Rohit ने दी कैप, पिता Sachin ने दिया टिप्स | वनइंडिया हिंदी

    दूसरी ओर अपना पहला विकेट लेने के बाद अर्जुन तेंदुलकर ने भी सचिन के इनपुट के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि पहला आईपीएल विकेट लेना निश्चित तौर पर अच्छा लग रहा है। जो भी मेरे हाथ में था मैं उस पर फोकस कर रहा था। आप अपने प्लान को मैदान में उतारें। हमारा प्लान था कि हम बॉल को वाइड करेंगे और लंबी बाउंड्री को खेल में आने देंगे ताकि बल्लेबाज लंबे हिट की और मजबूर हो जाए।

    अर्जुन ने आगे कहा, "मैं गेंदबाजी से प्यार करता हूं। जब भी कप्तान कहे तो मुझे गेंदबाजी करने में खुशी होती है और मैं टीम के प्लान के साथ जुड़ना चाहता हूं और अपना बेस्ट देना चाहता हूं।"

    जब अर्जुन से पूछा गया कि वे और सचिन आपस में क्या बातें करते हैं तो उन्होंने कहा, "हम क्रिकेट के बारे में बातें करते हैं। हम खेल से पहले रणनीति के बारे में बातें करते हैं और वे मुझे बताते रहते हैं कि जो भी मैं हर गेम में प्रैक्टिस करता हूं उसको लगातार आजमाता रहूं।"

    "मेरा फोकस अपनी रिलीज पर है, अच्छी लंबाई पर गेंदबाजी करना चाहता हूं और ऑनलाइन को अपफ्रंट रखना चाहता हूं, यही मेरा फोकस है। अगर गेंद स्विंग होती है तो बोनस है और अगर नहीं होती तो तो भी कोई बात नहीं।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+