IPL के 'डे-फाइट' मुकाबलों में आ रहा है बड़ा ही मजा, कोहली-गंभीर के झगड़े पर आयसलैंड क्रिकेट ने भी ली चुटकी
IPL 2023 in Hindi: आईपीएल 2023 में 1 मई के मैच के बाद जो कुछ हुआ वह भूलने ही लायक है और आइसलैंड क्रिकेट जैसे लोगों ने इसकी प्रतिक्रिया में चुटकी लेनी भी शुरू कर दी है।

IPL 2023 Virat Kohli: आईपीएल 2023 के मैच नंबर 44 में लखनऊ सुपरजायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर के बीच जब मुकाबला समाप्त हुआ तो किसी ने नहीं सोचा था कि मैच में हार-जीत के अलावा भी हम किसी अन्य चीज की बात कर रहे होंगे।
मैच समाप्त हो चुका है जहां एलएसजी की टीम को अपने घरेलू स्टेडियम में एक और अप्रत्याशित हार मिली है लेकिन मुकाबले में गेंद बल्ले की गर्मी से ज्यादा खिलाड़ियों के गहमागहमी चर्चाओं में है।
जिस तरह से naveen-ul-haq और विराट कोहली के बीच झड़प हुई उसने कई लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। कई वीडियो वायरल हुए। इस घटना के अलग-अलग एंगल देखें जा रहे हैं जिसमें अमित मिश्रा और गौतम गंभीर भी कूद पड़े थे।
गंभीर की एंट्री ने भरा मसाला- मैच के बाद गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच काफी बातचीत की गई। गंभीर बिल्कुल भी शांत मूड में नहीं थे। कोहली को केएल राहुल से भी बात करते हुए देखा गया जहां उन्होंने अपने कप्तान की बात नहीं सुनी।
कुल मिलाकर यह मुकाबला झगड़ों के नाम रहा। जहां विराट कोहली एक बार फिर से अपने उग्र और उत्साही स्वभाव के कारण टारगेट पर आ गए। गौतम गंभीर और कोहली के बीच पुरानी तू तू मैं मैं चली आ रही है जिसने इस मुकाबले की घटना को मसालों से भर दिया।
आइसलैंड क्रिकेट का तंज- जब इस तरह की चीजें होती हैं तो लोग बाहर बैठकर मजे ही लेते हैं। ऐसे ही कुछ आइसलैंड क्रिकेट ने लिया। उन्होंने एक ट्वीट किया- हम आईपीएल में डे-फाइट फॉर्मेट में खेले जाने वाले मैचों से बड़ा प्यार करते हैं।
विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच आईपीएल 2013 में आरसीबी और केकेआर के मैच से झड़प का सिलसिला बताया जाता है। मजेदार बात यह है कि कोहली मैदान में जितने गुस्से में नजर आते हैं वह मैदान के बाहर गौतम गंभीर को शांत करते हुए दिखाई दिए।
कोहली ने गंभीर के कंधों पर अपने हाथ रखे रखे थे लेकिन वे शांत नहीं हुई और बाद में केएल राहुल और अमित मिश्रा जैसे सीनियर खिलाड़ियों को मामला शांत कराते हुए देखा गया। इन सब चीजों की शुरुआत कहीं ना कहीं विराट कोहली के एग्रेसिव सेलिब्रेशन से हुई थी जो उन्होंने आईपीएल के इस मुकाबले की दूसरी पारी में किया।
जैसे-जैसे लखनऊ सुपरजाइंट्स के विकेट गिरते जाते थे कोहली उतनी ही एनिमेटिड अंदाज में जश्न मनाते थे। बताया जाता है कि यह सेलिब्रेशन गौतम गंभीर को दिया गया जवाब था।
गौतम गंभीर ने इसी सीजन के पिछले सीजन में आरसीबी और एलएसजी के बीच हुए मुकाबले में अपनी टीम की जीत के बाद कुछ ऐसे ही हावभाव दिए थे। कोहली का सेलिब्रेशन उसकी ही एक प्रतिक्रिया के तौर पर कहा जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी विराट कोहली को भीड़ को चुप कराते हुए भी देखा जा सकता है












Click it and Unblock the Notifications