IPL 2023: आरसीबी का प्लेऑफ़ में जाने का सपना टूट जाएगा? चिन्नास्वामी में भारी बारिश और ओलावृष्टि

IPL 2023: आरसीबी को गुजरात के खिलाफ मैच जीतना जरूरी है, अगर मुंबई जीत जाती है और आरसीबी का मैच बारिश से धुल जाता है, तो मुंबई इंडियंस आगे जाएगी।

M Chinnaswamy Stadium

IPL 2023, Rain in Bangalore: आरसीबी की टीम को आज बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में प्लेऑफ़ में जाने के लिए एक अहम मुकाबला खेलना है। आरसीबी की राह काफी मुश्किल नज़र आ रही है। खराब मौसम और भारी बारिश के कारण आरसीबी का टॉप चार में जाने का सपना टूट सकता है। हालांकि उसके लिए मुंबई का प्रदर्शन भी काफी अहम है।

बीते शनिवार को बारिश के बाद रविवार को एक बार फिर से मौसम खराब है। शहर में भारी बारिश और ओलावृष्टि की खबर है। ऐसे में मैच में खलल की संभावना जताई जा रही है। पूर्वानुमान में भी बारिश के आसार जताए गए थे। अगर मुकाबले नहीं होता है, तो आरसीबी का सपना टूट सकता है।

भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर मुकाबला केला जाना है। ऐसे में आरसीबी और उसके फैन्स यही चाहेंगे कि बारिश का खलल देखने को न मिले। हालांकि स्टेडियम में बारिश हुई है और मैदान तथा पिच को ढका गया है। विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने इन्स्टाग्राम पर पोस्ट डाला है।

इसके अलावा ट्विटर पर भी चिन्नास्वामी स्टेडियम काफी ट्रेंड कर रहा है। भारी बरसात के बीच फैन्स डुआ कर रहे हैं कि आंधी और तूफ़ान का यह दौर समाप्त हो जाए तथा आरसीबी की टीम को एक पूर्ण मुकाबला खेलने को मिल जाए।

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में अगर मुंबई इंडियंस हार जाती है और आरसीबी को बारिश के कारण एक अंक मिलता है, तो मुंबई बाहर और आरसीबी प्लेऑफ़ में जाएगी। दूसरी कंडीशन में अगर मुंबई जीत जाए और आरसीबी हार जाए, तो मुंबई अगले दौर में जाएगी और आरसीबी बाहर होगी। इस तरह आईपीएल में प्लेऑफ़ के लिए चौथी टीम बनने का रास्ता दोनों के लिए मुश्किल दिख रहा है। विराट कोहली और फाफ डू प्लेसी की धाकड़ फॉर्म के कारण आरसीबी इस स्तर पर आई है, ऐसे में वे प्लेऑफ़ में जरुर जाना चाहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+