IPL 2023: पंजाब किंग्स को लगा बड़ा झटका, अब एक और खिलाड़ी हुआ आईपीएल से बाहर
Punjab Kings: पंजाब किंग्स की टीम के दो खिलाड़ी इस सीजन लीग से बाहर हुए हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच से पहले यह खबर अच्छी नहीं है।

IPL 2023 Punjab Kings: आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए चीजें ठीक नहीं चल रही हैं। पंजाब किंग्स की टीम से एक और खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। पंजाब के राज अंगद बावा बाहर हुए हैं। पंजाब की टीम को यह दूसरा झटका लगा है। इससे पहले विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो भी बाहर हुए थे। इस सीजन कई खिलाड़ी बाहर हुए हैं। राज बावा की जगह पंजाब ने एक रिप्लेसमेंट खिलाड़ी की घोषणा कर दी है।
राज बावा की जगह पंजाब किंग्स ने गुरनूर सिंह को टीम में शामिल कर लिया है। गुरनूर सिंह पंजाब के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में खेल चुके हैं और वह एक ऑल राउंडर खिलाड़ी हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने कुल पांच मैचों में शिरकत की है। देखना होगा कि क्या वह पंजाब की प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने में सफल रहते हैं या नहीं। हालांकि यह काम इतना आसान नहीं कहा जा सकता है।
अलग-अलग टीमों से इस सीजन कई खिलाड़ी बाहर हुए हैं। इनमें विल जैक्स, जॉनी बेयरस्टो, काइल जेमिसन, प्रसिद्ध कृष्णा, मुकेश चौधरी, जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पन्त, केन विलियमसन और राज बावा के नाम शामिल हैं। विलियमसन आईपीएल के पहले मैच में फील्डिंग के दौरान चोटिल होकर बाहर चले गए थे। उनकी चोट गहरी है और वह न्यूजीलैंड लौट गए हैं। पंजाब किंग्स बुधवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले के लिए मैदान पर उतरेगी।
पंजाब किंग्स टीम
शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (कीपर), भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा, शाहरुख खान, सैम करन, सिकंदर रजा, नाथन एलिस, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, ऋषि धवन, मैथ्यू शॉर्ट, हरप्रीत सिंह भाटिया, अथर्व तायडे, मोहित राठी, शिवम सिंह, गुरनूर सिंह, विध्वथ कावेरप्पा, कागिसो रबाडा, बलतेज सिंह।












Click it and Unblock the Notifications