GT vs MI मैच ने बनाया Jio Cinema पर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, IPL 2023 के प्रसारण में छा गया जियो
IPL 2023 Jio Cinema: गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के मुकाबले ने केवल मैदान पर ही रिकॉर्ड नहीं बनाए बल्कि जियो सिनेमा पर वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर दिया।

आईपीएल के ऑफिशियल डिजिटल स्ट्रीमिंग पार्टनर जियो सिनेमा ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। जियो सिनेमा ने आईपीएल 2023 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में 2.57 करोड व्यूअर्स (concurrent viewers) दर्ज किए हैं।
यह वो मैच था जहां गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज शुभमन गिल ने पहली पारी में सनसनीखेज शतक बनाया और बाद में मुंबई इंडियंस ने तूफानी रफ्तार से लक्ष्य का पीछा किया लेकिन वे कामयाब नहीं हो पाए।
इससे पहले यह रिकॉर्ड डिजनी प्लस हॉटस्टार के नाम था जिन्होंने 2019 वर्ल्ड कप में भारत बनाम न्यूजीलैंड सेमीफाइनल मैच के दौरान 2.53 करोड व्यूअर का रिकॉर्ड दर्ज किया था।
जियो सिनेमा इससे पहले 17 अप्रैल को 2.4 करोड व्यूअर का रिकॉर्ड बना चुका था जो महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मुकाबले में बना था। यह मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुआ था और इसे दक्षिण डर्बी की रोमांचक टक्कर भी कहा जाता है।
इससे पहले सीएसके और राजस्थान रॉयल्स के मैच के दौरान 12 अप्रैल को 2.2 करोड़ व्यूअर दर्ज हुए थे। इस बात की जानकारी वॉयकॉम स्पोर्ट्स18 सीईओ अनिल राज ने दी।
उन्होंने बताया कि, हम इस घोषणा को करते हुए उत्साहित हैं कि जियो सिनेमा ने नया ग्राउंड ब्रेकिंग माइलस्टोन दर्ज किया है और डिजिटल व्यूअरशिप के मामले में वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
बता दें, जियो सिनेमा लगातार अपने मनोरंजक प्रस्तुतीकरण के जरिए आईपीएल को बहुत ही रोमांचक बना रहा है जिसके चलते आईपीएल के मौजूदा सीजन के पहले 7 सप्ताह में 1500 करोड़ वीडियो व्यूज आ चुके हैं और यह डिजिटल स्पोर्ट्स व्यूइंग में एक ग्लोबल बेंच मार्क है।
लोग मैच देखने के लिए जियो सिनेमा से चिपके रहते हैं क्योंकि यहां प्रति मैच औसत टाइम स्पेंट 60 मिनट का है। इससे पहले आईपीएल डिजनी प्लस प्लस हॉटस्टार पर दिखाया जाता था और टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इसका प्रसारण अभी भी जारी है।
ऐसा लगता है जियो ने इस क्षेत्र में उतरकर डिजिटल ब्रॉडकास्टिंग के मामले में एक नई क्रांति ला दी है। इसका फायदा जियो सिनेमा ऐप को भी मिल रहा है जो अभी तक कुछ खास कंटेंट उपलब्ध नहीं कराती थी लेकिन अब आईपीएल की समाप्ति के बाद भी यहां काफी प्रीमियम कंटेंट देखने के लिए मिलने जा रहा है, जिसमें भारत की सबसे बहु प्रतिक्षित वेब सीरीज असुर-2 का प्रसारण भी यहीं पर होने वाला है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications