GT vs LSG: ऋद्धिमान साहा का तूफान, 20 गेंदों में जड़ा अर्धशतक, मैदान पर चौके-छक्कों की बरसात

Gujarat Titans vs Lucknow Super Giants, Wriddhiman Saha: लखनऊ के खिलाफ गुजरात के सलामी बल्लेबाजों ने टीम को ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई है।

Wriddhiman Saha

GT vs LSG, 51st Match, Indian Premier League 2023: लखनऊ के खिलाफ गुजरात टाइटंस ने अपने होमग्राउंड पर शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाजों ने लखनऊ के गेंदबाजों की जमकर धुनई की। ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर गुजरात बड़े स्कोर की ओर अग्रसर है।

साहा-गिल ने जड़ा अर्धशतक: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने पावरप्ले में ही 78 रन बना लिए थे। आईपीएल के इतिहास में यह गुजरात द्वारा आईपीएल के पावरप्ले में बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल दोनों ही बल्लेबाजों ने इस दौरान अपना अर्धशतक पूरा किया।

साहा ने 20 गेंदों में जड़ा अर्धशतक: पहले ही ओवर से ऋद्धिमान साहा ने चौके-छक्कों की झड़ी लगा दी। वह बल्ले के साथ बेहतरीन टच में नजर आ रहे थे। साहा ने 20 गेंद पर ही अर्धशतक पूरा कर लिया। इस सीजन में उनका यह पहला अर्धशतक रहा। साहा लेकिन अपनी इस धमाकेदार पारी को शतक में बदलने से चूक गए।

142 रन की साझेदारी: ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए ताबड़तोड़ 142 रनों की साझेदारी निभाई। शुभमन गिल ने भी 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। ऋद्धिमान साहा 43 गेंद पर 81 रन बनाकर आवेश खान की गेंद पर कैच आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और चार छक्के लगाए।

इस सीजन दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी: इस सीजन बेंगलुरु में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 148 रन की साझेदारी की थी। ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने इस सीजन की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी निभाई। साहा और शुभमन के बीच 73 गेंदों में 142 रनों की साझेदारी हुई। लखनऊ के खिलाफ गुजरात बड़ा स्कोर बनाने की ओर है।

गुजरात टाइटंस: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विजय शंकर, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद, मोहम्मद शमी।

लखनऊ सुपर जायंट्स: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), कायेल मेयर्स, दीपक हुड्डा, करण शर्मा, क्रुणाल पांड्या (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, स्वप्निल सिंह, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, आवेश खान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+