GT vs LSG: 'क्या प्लेयर है साहा', ऋद्धिमान के शॉट्स देख कोहली भी हैरान, हाथ जोड़ किया प्रणाम
Gujarat Titans vs Lucknow Super Giants, Wriddhiman Saha: लखनऊ के खिलाफ गुजरात ने विशाल स्कोर खड़ा किया है। गुजरात के लिए शुभनम गिल ने सबसे अधिक 94 रन बनाए।

GT vs LSG, 51st Match, Indian Premier League 2023: लखनऊ के खिलाफ गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम को ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने जबरदस्त शुरुआत दिलाई। दोनों ही बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 142 रन जोड़ने का काम किया।
गुजरात ने बनाए 227 रन: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ के सामने जीत के लिए 228 रनों का टारगेट रखा है। गुजरात के लिए शुभमन गिल ने 51 गेंदों में नाबाद 94 रन बनाने का काम किया। गिल के साथ दूसरी छोर पर डेविड मिलर 12 गेंदों में 21 रन बनाकर नाबाद थे। इसके अलावा ऋद्धिमान साहा ने अहम 81 रन बनाने का काम किया।
ऋद्धिमान साहा ने जड़ा अर्धशतक: ऋद्धिमान साहा ने इस सीजन का अपना पहला अर्धशतक लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ लगाया। ऋद्धिमान साहा ने महज 20 गेंदों में पचास रन पूरे किए। ऋद्धिमान साहा की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत गुजरात टाइटंस की टीम ने पावरप्ले में ही 78 रन जोड़ लिए थे।
कोहली ने की तारीफ: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली भी ऋद्धिमान साहा की पारी से प्रभावित नजर आए। उन्होंने साहा की तारीफ करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। विराट कोहली ने साहा को लेकर लिखा कि ऋद्धिमान क्या प्लेयर है, कोहली ने इमोजी के जरिए हाथ जोड़ साहा की पारी को प्रणाम किया। कोहली के अलावा सोशल मीडिया पर फैंस भी साहा की तारीफ कर रहे हैं।
43 गेंद पर 81 रन: लखनऊ के खइलाफ ऋद्धिमान साहा के पास शतक जड़ने का मौका था। लेकिन वह ऐसा करने से चूक गए, अपनी पारी को तेज गति से जारी रखने की कोशिश में ऋद्धिमान साहा अपना विकेट गंवा बैठे। आवेश खान ने बाहर की गेंद पर साहा को कैच आउट करा पवेलियन भेजने का काम किया।
भाई ने पकड़ा भाई का कैच: गुजरात टाइटंस को दूसरा झटका कप्तान हार्दिक पंड्या के रूप में लगा। हार्दिक मोहसिन खान की गेंद पर अपने बड़े भाई क्रुणाल पांड्या को कैच थमा बैठे। पंड्या के आउट होने के बाद डेविड मिलर बल्लेबाजी करने आए और ताबड़तोड़ अंदाज में टीम के स्कोर को आगे बढ़ाने का काम किया।












Click it and Unblock the Notifications