GT vs LSG: हार्दिक पांड्या की टीम में हुआ बदलाव, क्रुणाल पांड्या ने लिया गेंदबाजी का फैसला
GT vs LSG: लखनऊ के कप्तान क्रुणाल पांड्या ने कहा कि हम दोनों भाई कप्तान हैं, यह सपना पूरा होने जैसा है।

GT vs LSG Toss: गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में टॉस जीतकर लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। क्रुणाल पांड्या ने कहा कि दोनों भाई कप्तानी कर रहे हैं, यह सपना पूरा होने जैसा है। हार्दिक पांड्या ने भी कहा कि परिवार गर्व महसूस कर रहा होगा, ऐसा पहली बार हुआ है। एक पांड्या आज निश्चित रूप से जीतेगा।
जोशुआ लिटल आयरलैंड के लिए खेलने गए हैं। उनकी जगह गुजरात की टीम में अल्जारी जोसेफ को लिया गया है। लखनऊ की टीम में भी 1 बदलाव किया गया है। लखनऊ में नवीन उल हक की जगह डी कॉक आये हैं।
गुजरात टाइटंस की नज़रें प्लेऑफ़ की तरफ हैं। इस मैच में जीत दर्ज करते हुए गुजरात लगभग अगले चरण में जाने का प्रयास करेगी। लखनऊ ने भी इस सीजन अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। लखनउ का पिछले मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ था जो बारिश की भेंट चढ़ गया।
गुजरात टाइटंस ने लगभग हर टीम के खिलाफ धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया है। हार्दिक पांड्या, गिल आदि बल्लेबाजों ने अपनी जिम्मेदारी समझी है। गुजरात की टीम मजबूत है। लखनऊ के पास भी बेहतरीन खिलाड़ियों की कमी नहीं है लेकिन घरेलू मैदान पर गुजरात हमेशा बेहतर करती है।
दोनों टीमों की ऐसी है प्लेइंग इलेवन
गुजरात टाइटंस: रिद्धिमान साहा (कीपर), शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या (कीपर), विजय शंकर, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद, मोहम्मद शमी
इम्पैक्ट प्लेयर्स: अल्जारी जोसेफ, दासुन शनाका, केएस भरत, शिवम मावी, जयंत यादव।
लखनऊ सुपर जायंट्स: क्विंटन डी कॉक (कीपर), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, करण शर्मा, क्रुणाल पांड्या (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, स्वप्निल सिंह, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, आवेश खान
इम्पैक्ट प्लेयर्स: आयुष बडोनी, अमित मिश्रा, डेनियल सैम्स, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड़।












Click it and Unblock the Notifications