GT vs LSG: केएल राहुल के बगैर उतरेगी लखनऊ की टीम, जीटी के पास नहीं होंगे लिटिल, कैसी होगी प्लेइंग 11
GT vs LSG Possible Eleven: लखनऊ की टीम के पास केएल राहुल की गैरमौजूदगी में अपनी प्लेइंग इलेवन को सेट करने की चुनौती है। टॉप ऑर्डर में बदलाव देखने के लिए मिलेंगे। आइए देखते हैं दोनों प्लेइंग इलेवन कैसे हो सकती है।

LSG vs GT Today Match Possible 11: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आज मैच नंबर 51 में गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीमें एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी। आइए देखते हैं अमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।
इस मैच में सबसे बड़ी गैरमौजूदगी केएल राहुल की होने जा रही है। राहुल को आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में फील्डिंग करते हुए चोट लगी थी जिसके चलते उनकी जांघ की सर्जरी होगी और वे आईपीएल के साथ-साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से भी बाहर हो चुके हैं।
केएल राहुल की जगह पर वेटरन डोमेस्टिक इंडियन बल्लेबाज करुण नायर को शामिल किया गया है। इस बात की संभावनाएं हैं टॉप आर्डर पर राहुल की भरपाई करने के लिए क्विंटन डे कॉक को जगह मिल जाए, जिनको अभी तक एक भी मुकाबला खेलने के लिए नहीं मिला है।
लखनऊ सुपर जायंट्स- इसका मतलब यह होगा कि लखनऊ की टीम के पास आज ओवरसीज खिलाड़ियों को फिट करने को लेकर थोड़ी माथापच्ची का काम है। अगर डिकॉक आते हैं तो naveen-ul-haq को जाना पड़ सकता है। संभावनाएं यही नजर आ रही है की नवीन उल हक ही जाएंगे क्योंकि मार्कस स्टोइनिस और निकोलस पूरन अपनी जगह छोड़ते हुए दिखाई नहीं दे रहे हैं।
दीपक हुड्डा ने बहुत ही घटिया फॉर्म दिखाई है लेकिन केएल राहुल की गैरमौजूदगी के बाद फिलहाल हुड्डा पर भरोसा करने के अलावा कोई रास्ता भी नहीं है।
गुजरात टाइटंस- दूसरी और गुजरात टाइटंस की टीम में भी आज बदलाव होगा क्योंकि उनके बाएं हाथ के शानदार तेज गेंदबाज जोश लिटिल अपनी नेशनल ड्यूटी निभाने के लिए वतन वापस जा रहे हैं और उनके स्थान पर अलजारी जोसेफ प्लेइंग इलेवन में खेल सकते हैं। जोसेफ भी एक अच्छे ओवरसीज गेंदबाज है।
लखनऊ सुपर जायंट्स संभावित इलेवन: क्विंटन डी कॉक, काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, आयुष बडोनी, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, क्रुणाल पांड्या, कृष्णप्पा गौतम, आवेश खान, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, 12- अमित शर्मा
गुजरात टाइटंस संभावित इलेवन: शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा, हार्दिक पांड्या, विजय शंकर, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, 12- मोहित शर्मा
गुजरात टाइटंस पूरी टीम: रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (कप्तान), विजय शंकर, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, शुभमन गिल, प्रदीप सांगवान, मैथ्यू वेड, जयंत यादव, दासुन शनाका, श्रीकर भरत, ओडियन स्मिथ, रविश्रीनिवासन साई किशोर, शिवम मावी, दर्शन नालकंडे, उर्विल पटेल, साई सुदर्शन, यश दयाल
लखनऊ सुपर जायंट्स पूरी टीम: काइल मेयर्स, मनन वोहरा, करण शर्मा, करुण नायर, आयुष बडोनी, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या (कप्तान), कृष्णप्पा गौतम, नवीन-उल-हक, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, अमित मिश्रा, क्विंटन डी कॉक, यश ठाकुर, डेनियल सैम्स, प्रेरक मांकड़, दीपक हुड्डा, आवेश खान, मार्क वुड, स्वप्निल सिंह, रोमारियो शेफर्ड, अर्पित गुलेरिया, युद्धवीर सिंह चरक












Click it and Unblock the Notifications