GT vs LSG: गिल और साहा के तूफ़ान में उड़ी लखनऊ सुपर जायंट्स, गुजरात ने बनाया 227 का स्कोर

GT vs LSG: साहा ने आते ही धमाकेदार शॉट खेलना शुरू कर दिया। पावरप्ले में ही उन्होंने 20 गेंदों का सामना करते हुए अपनी फिफ्टी पूरी कर दी। वह शतक से पहले आउट हो गए।

Gill and Saha

GT vs LSK Score: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने धमाकेदार बैटिंग की। पहले खेलते हुए गुजरात ने 2 विकेट पर 227 रनों का स्कोर खड़ा किया। ऋद्धिमान साहा के 81 रनों के बाद शुभमन गिल के बल्ले से नाबाद 94 रनों की पारी आई।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात के ओपनर ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने आग उगली। दोनों ने मैदान के चारों तरफ शॉट खेलकर तबाही मचा दी। साहा ने पावरप्ले में ही फिफ्टी जमा दी। वह 20 गेंदों में अर्धशतक जड़ने में सफल रहे। साहा ने एकदम तूफानी अंदाज में खेला।

गिल और साहा ने पहले विकेट के लिए 142 रनों की भागीदारी की। आईपीएल में यह दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग भागीदारी है। साहा का दुर्भाग्य रहा कि वह अपना शतक जड़ने से पहले 43 गेंदों में 81 रन बनाकर आउट हो गए। गिल ने भी अपना अर्धशतक पूरा होने के बाद गति बढ़ाई। वह फिफ्टी के बाद खेलते रहे लेकिन हार्दिक पांड्या 25 रन बनाकर आउट हो गए।

गिल अपने अर्धशतक के बाद भी खेलते रहे और अंत तक क्रीज पर थे। हालांकि वह अपना शतक पूरा नहीं कर पाये। गिल ने 51 गेंदों में 7 छक्कों और 2 चौकों से नाबाद 94 रन बनाये। डेविड मिलर ने 12 गेंदों में नाबाद 21 रन बनाये। इस तरह गुजरात ने 2 विकेट पर 227 का विशाल स्कोर बना दिया।

दोनों टीमों में ये खिलाड़ी

गुजरात टाइटंस: रिद्धिमान साहा (कीपर), शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या (कीपर), विजय शंकर, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद, मोहम्मद शमी

लखनऊ सुपर जायंट्स: क्विंटन डी कॉक (कीपर), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, करण शर्मा, क्रुणाल पांड्या (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, स्वप्निल सिंह, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, आवेश खान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+