GT vs LSG: पांड्या ब्रदर्स के लिए भावुक पल, टॉस से पहले एक-दूसरे को 2 बार लगाया गले, देखें वीडियो

GT vs LSG: हार्दिक और क्रुणाल के अलावा परिवार के लिए भी यह पल भावुक करने वाला होगा। दोनों ने एक-दूसरे को गले लगा लिया।

Hardik and Krunal

GT vs LSG: हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैदान पर उतरते ही आईपीएल में एक ऐसा इतिहास रच दिया, जो शायद आने वाले कई सालों तक देखने को न मिले। दोनों पांड्या भाइयों ने एक-दूसरे के खिलाफ कप्तानी करते हुए कुछ ऐसा किया, जो पहले नहीं हुआ। (Photo: IPL/Twitter SS)

हार्दिक और क्रुणाल पांड्या गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए कप्तानी कर रहे हैं। टॉस से पहले दोनों भाइयों के बीच बातचीत हुई और इसका एक वीडियो भी देखने को मिला। पांड्या ब्रदर्स के लिए यह एक भावुक कर देने वाला पल था। दोनों ने एक-दूसरे को दो बार गले लगाया।

टॉस के समय क्रुणाल पांड्या ने कहा कि हम दोनों भाई एक-दूसरे के सामने कप्तानी कर रहे हैं। यह एक सपना सच होने जैसा है। हार्दिक पांड्या ने भी खूशी जताते हुए कहा कि इस मुकाबले में हम दोनों कप्तानी कर रहे हैं। परिवार को इस पल से काफी गर्व महसूस हो रहा होगा। हार्दिक ने कहा कि मेरे पिता को गर्व होगा। यह पल हमारे परिवार के लिए भावुक करने वाला है।

गौरतलब है कि लखनऊ की कप्तानी क्रुणाल पांड्या कर रहे हैं। केएल राहुल चोटिल होकर बाहर हो गए हैं, ऐसे में क्रुणाल पांड्या को कमान थमाई गई है। दूसरी तरफ गुजरात के लिए पांड्या पिछले साल भी कप्तान थे। उस समय उन्होंने टीम को खिताबी जीत दिलाई थी। इस बार भी गुजरात का प्रदर्शन धाकड़ रहा है।

गुजरात के खिलाफ मैच में लखनऊ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन में नवीन उल हक नहीं हैं। उनके स्थान पर क्विंटन डी कॉक को टीम में शामिल किया गया है। गुजरात ने भी बदलाव किया। जोशुआ लिटल की जगह अल्जारी जोसेफ को लाया गया है। लिटन आयरलैंड के लिए खेलने चले गए हैं, इस वजह से गुजरात को बदलाव करना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+