GT vs LSG: 'ये तो जयसूर्या और गेल का मिक्स-अप है', मेयर्स-डिकॉक की तूफानी पारी ने उड़ाए फैंस के होश
Gujarat Titans vs Lucknow Super Giants, Kyle Mayers: 228 रनों का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को उनके सलामी बल्लेबाजों ने जबरदस्त शुरुआत दिलाई।

GT vs LSG, 51st Match, Indian Premier League 2023: गुजरात टाइटंस के खिलाफ हाईस्कोरिंग चेज में लखनऊ की दमदार शुरुआत हुई। लखनऊ की ओर से केएल राहुल की गैर मौजूदगी में क्विंटन डिकॉक को इस मुकाबले में खेलने का मौका मिला। क्विंटन डिकॉक और कायेल मेयर्स ने पहले ही ओवर से आक्रमक अंदाज में बल्लेबाजी शुरू कर दी।
पावरप्ले में बने 72 रन: क्विंटन डिकॉक और कायेल मेयर्स ने शुरुआती ओवरों में तेज गति से रन बनाने का काम किया। इन दोनों की तेज तर्रार बल्लेबाजी की बदौलत लखनऊ की टीम 6 ओवर यानी पावरप्ले में 72 रन बनाने का काम किया। गुजरात टाइटंस ने अपने पावरप्ले में 78 रन बनाए थे। लखनऊ पहले 6 ओवर में गुजरात के करीब ही स्कोर बनाया।
कायेल मेयर्स ने 48 रन: कायेल मेयर्स के लिए आईपीएल का यह सीजन शानदार गुजरा है। यही वजह है कि लखनऊ की टीम ने उन पर भरोसा बनाए रखा और हर मैच में उन्हें ओपनिंग करने की जिम्मेदारी सौंपी। कायेल मेयर्स ने गुजरात के खिलाफ 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 48 रन बनाने का काम किया।
डिकॉक ने जड़ा अर्धशतक: पहली बार इस सीजन बल्लेबाजी करने उतरे क्विंटन डिकॉक ने टीम के लिए कमाल की बल्लेबाजी की। क्विंटन डिकॉक ने इस सीजन अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। डिकॉक 41 गेंदों में 70 रन बनाकर राशिद खान की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। डिकॉक ने अपनी तऱफ से स्कोर को काफी करीब पहुंचाने का काम किया।
सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ: क्विंटन डिकॉक और कायेल मेयर्स की बल्लेबाजी की तारीफ फैंस जमकर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लगातार इन दोनों खिलाड़ियों को लेकर ट्वीट किया जा रहा है। लखनऊ के स्टार ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस का बल्ला इस मैच में खामोश रहा। वह नौ गेंद पर चार रन बनाकर मोहित शर्मा की गेंद पर कैच आउट हो गए।
गुजरात टाइटंस: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विजय शंकर, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद, मोहम्मद शमी।
लखनऊ सुपर जायंट्स: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), कायेल मेयर्स, दीपक हुड्डा, करण शर्मा, क्रुणाल पांड्या (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, स्वप्निल सिंह, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, आवेश खान।












Click it and Unblock the Notifications