GT vs KKR Match Prediction: आज का आईपीएल मैच कौन जीतेगा? जानें पूरी डिटेल

GT vs KKR Winner Prediction: घरेलू मैदान और बल्लेबाजी को देखते हुए गुजरात का पलड़ा भारी है लेकिन केकेआर को कम नहीं आँका जा सकता।

GT vs KKR

GT vs KKR Who will win Today Match: आईपीएल में आज डबल हेडर का पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस और केकेआर के बीच खेला जाना है। दोपहर को यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात की टीम इस सीजन अब तक दो मैच जीत चुकी है। केकेआर ने एक बार जीत दर्ज की है। इस मैच में किस टीम को जीत मिल सकती है, उसका प्रिडिक्शन यहाँ किया गया है।

बल्लेबाजी विभाग

बल्लेबाजी विभाग में निश्चित रूप से गुजरात की टीम का पलड़ा भारी है। गुजरात के पास पांड्या, गिल, मिलर जैसे बड़े नाम हैं। इनकी फॉर्म भी काफी बेहतरीन है। दूसरी तरफ दूसरी तरफ केकेआर की टीम नितीश राणा, आंद्रे रसेल और जेसन रॉय पर टिकी है। रॉय अभी-अभी टीम से जुड़े हैं। रसेल का बल्ला चल सकता है। इस तरह यहां गुजरात की टीम बाजी मारती है।
गेंदबाजी विभाग
गेंदबाजी में गुजरात के पास शिवम मावी, अल्जारी जोसेफ और मोहम्मद शमी जैसे खिलाड़ी हैं। दूसरी तरफ केकेआर की टीम के पास उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नारेन जैसे गेंदबाज हैं। केकेआर की गेंदबाजी संतुलित दिखाई देती है। ऐसे में कहा जा सकता है कि गेंदबाजी में गुजरात और केकेआर के बीच टक्कर है।


GT बनाम KKR आज का आईपीएल मैच कौन जीतेगा
गुजरात के पास घरेलू मैदान पर खेलने का लाभ होगा। वहीं केकेआर की टीम एक मैच इस सीजन हार चुकी है। गुजरात ने अपने दोनों मैचों में जीत दर्ज की है। ऐसे में यहां गुजरात आगे है। इसके अलावा बल्लेबाजी में भी गुजरात की टीम केकेआर की तुलना में बेहतर है। ऐसे में गुजरात की जीत के आसार हैं। प्रतिशत के हिसाब से जाएँ तो 60 फीसदी गुजरात और 40 फीसदी केकेआर की जीत के आसार हैं। हालांकि दोनों टीमों के बीच तुलनात्मक रूप से थोड़ा फासला है। देखना होगा कि गुजरात अपनी तीसरी जीत दर्ज करती है अथवा केकेआर को दूसरी बार जीतने का मौका मिल जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+