IPL 2023 GT vs KKR: हार्दिक पांड्या क्यों नहीं कर रहे हैं आज के मैच में कप्तानी?

IPL 2023 in Hindi: आज हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस की टीम में शामिल नहीं है। उनकी जगह पर राशिद खान कप्तानी कर रहे हैं। हार्दिक आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं?

IPL 2023 GT vs KKR: Why Hardik Pandya is not playing Today match and Rashid Khan captaining

GT vs KKR Match in Hindi: आईपीएल में आज गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला चल रहा है। यह आईपीएल 2023 का 13वां मैच है जो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहा है। इस मैच में जब टॉस का समय आया तब हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की जगह कप्तानी करने के लिए राशिद खान आए और सबको हैरानी हुई। हार्दिक गुजरात की टीम के नियमित कप्तान हैं और राशिद खान इस टीम के काफी अनुभवी स्पिनर हैं।

बाद में पता चला कि हार्दिक पांड्या आज बीमार हैं। राशिद खान ने टॉस के समय बताया कि हार्दिक मैच से पहले बहुत अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं और मैनेजमेंट अपने स्टार आलराउंडर को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है। हार्दिक की उपस्थिति इस टूर्नामेंट में काफी अहम हैं तो उनको बीमारी की स्थिति में चोटिल कराने का जोखिम मोल नहीं लिया जा सकता।

हार्दिक को चोट लगी है या उनकी तबीयत खराब है इस बारे में राशिद खान ने कोई स्पष्टता नहीं दी। केवल बताया कि वह बेहतर महसूस नहीं कर रहे हैं और उनके साथ रिस्क नहीं लेना चाहते। इस मैच में टॉस जीतने के बाद राशिद खान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है और यह टीम हार्दिक पांड्या की जगह पर विजय शंकर को लेकर उतरी है।

गुजरात टाइटंस की टीम अभी तक आईपीएल में काफी अच्छा खेल दिखाने में कामयाब रही है। उन्होंने अपने पहले सीजन में ही ट्रॉफी जीती थी तो इस सीजन में वे अपने दोनों मैच जीत चुके हैं। आज वे अपना तीसरा मैच खेल रहे हैं। इससे पहले उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट और दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 6 विकेट से मात दी है।

अभी तक हुए इन दोनों मैचों में हार्दिक पांड्या ने एक बल्लेबाज और गेंदबाज के हिसाब से अभी ज्यादा इंपैक्ट नहीं छोड़ा है। लेकिन टूर्नामेंट के आगे बढ़ने के साथ-साथ उनसे एक दमदार प्रदर्शन की उम्मीद बाकी है। उम्मीद की जा रही है कि हार्दिक अगले मैच में लौट आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+