GT vs KKR: 2 ओवर में 45 रन, विजय शंकर का नया रूप देख फैंस हैरान, मिल रही है खूब वाहवाही
Gujarat Titans vs Kolkata Knight Riders, Vijay Shankar: केकेआर के खिलाफ विजय शंकर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

GT vs KKR, 13th Match, Indian Premier League 2023: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विजय शंकर ने जबरदस्त बल्लेबाजी की है। लंबे समय से आलोचनाओं का सामना करने वाले विजय शंकर ने रविवार को बल्ले से करारा जवाब दिया है। विजय शंकर ने आईपीएल में गुजरात के लिए सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का काम किया। शंकर की इस पारी की तारीफ फैंस भी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ कर रहे हैं।
विजय शंकर ने 21 गेंदों में जड़ा अर्धशतक
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शनिवार रात को अजिंक्य रहाणे ने सिर्फ 19 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। अब अगले ही मैच में विजय शंकर ने एक ताबड़तोड़ पारी खेली है। केकेआर के खिलाफ विजय शंकर ने सिर्फ 21 गेंदों में अर्धशतक जड़ने का काम किया। विजय शंकर ने आखिर ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 24 गेंद पर नाबाद 63 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
गुजरात ने आखिरी दो ओवर में जड़े 45 रन
केकेआर के खिलाफ गुजरात टाइटंस ने अंत के दो ओवरो में 45 रन जड़ने का काम किया। लॉकी फर्ग्यूसन के 19वें ओवर से गुजरात के बल्लेबाजों ने 25 रन बटोरे। जबकि शार्दुल ठाकुर के आखिरी ओवर में गुजरात की टीम ने 20 रन बनाने में सफलता हासिल की। गुजरात ने केकेआर के सामने 205 रनों का लक्ष्य रखा है। केकेआर ने पिछले मैच में आरसीबी को हराया था। टीम की कोशिश गुजरात के खिलाफ भी जीत दर्ज करने की होगी।
साई सुदर्शन ने भी जड़ा अर्धशतक
गुजरात टाइटंस के लिए विजय शंकर के अलावा साई सुदर्शन ने भी अर्धशतक जड़ने का काम किया। उन्होंने टीम के लिए 38 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाने का काम किया। इसके अलावा शुभमन गिल ने भी 39 रन की पारी खेली। केकेआर की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज सुनील नरेन रहे। सुनील नरेन ने तीन विकेट झटका, जबकि सुयश शर्मा ने भी एक विकेट लेने में कामयाबी हासिल की।












Click it and Unblock the Notifications