GT vs KKR: गुजरात और केकेआर के बीच हो सकता है कांटे का मुकाबला, जानें प्लेइंग इलेवन अपडेट
GT vs KKR Playing 11 Hindi: गुजरात और केकेआर के पास गेंदबाजी में बराबरी दिखती है लेकिन बल्लेबाजी में गुजरात की टीम आगे है।

GT vs KKR Playing 11 Prediction: आईपीएल में रविवार के डबल हेडर में पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस और केकेआर के बीच खेला जाएगा। गुजरात के अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में यह मुकाबला होगा। गुजरात के पास होम एडवांटेज लेने का पूरा मौका रहेगा। इस सीजन अब तक गुजरात का प्रदर्शन भी काफी बेहतरीन रहा है।
गुजरात ने इस सीजन पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था। इसके बाद दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स को पराजित किया था। चार अंकों को छह अंकों में बदलने के लिए गुजरात की टीम मैदान पर उतरेगी। दूसरी तरफ केकेआर ने पिछले मुकाबले में आरसीबी जैसी बड़ी टीम को कोलकाता ने ईडन गार्डंस में हराया था। केकेआर के पास तालिका में फ़िलहाल 2 अंक हैं। ऐसे में गुजरात के खिलाफ मैच में उनके पास अंक बढ़ाने का मौका रहेगा।
हेड टू हेड मुकाबलों की बात की जाए तो गुजरात टाइटंस यहां लीड करती है। गुजरात और केकेआर के बीच अब तक सिर्फ एक मुकाबला हुआ है। इसमें गुजरात ने जीत दर्ज की है। इस आंकड़े में बदलाव लाने का मौका केकेआर के पास है। दोनों टीमों की बैटिंग की बात करें, तो गुजरात इस मामले में आगे दिखती है। गुजरात के पास हार्दिक पांड्या, गिल, मिलर आदि हैं। केकेआर में जेसन रॉय आए हैं और इससे टीम को निश्चित रूप से बड़ा फायदा होने वाला है।
नितीश राणा की अगुवाई वाली केकेआर की टीम में गेंदबाजी अच्छी दिखती है। उमेश यादव, सुनील नारेन, वरुण चक्रवर्ती जैसे नाम इसमें शामिल हैं। आरसीबी को हराने में गेंदबाजों का बड़ा योगदान देखने को मिला था।
GT बनाम KKR संभावित प्लेइंग 11
गुजरात टाइटंस:गिल, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, हार्दिक पंड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, अल्जारी जोसेफ, शिवम मावी/यश दयाल और मोहम्मद शमी।
केकेआर:रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), जेसन रॉय, नारायण जगदीसन, नितीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, शार्दुल ठाकुर, सुनील नारेन, टिम साउदी, उमेश यादव और वरुण चक्रवर्ती।












Click it and Unblock the Notifications