GT vs KKR: साई सुदर्शन और विजय शंकर ने जड़ा अर्धशतक, केकेआर के सामने जीत के लिए 205 रनों का लक्ष्य

Gujarat Titans vs Kolkata Knight Riders: अंत के ओवरों में विजय शंकर की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर गुजरात ने केकेआर के सामने एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखने का काम किया है।

Gujarat Titans vs Kolkata Knight Riders

GT vs KKR, 13th Match, Indian Premier League 2023: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। गुजरात ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 204 रन बना लिए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स को अब इस मैच में जीत हासिल करने के लिए 205 रन बनाने होंगे। गुजरात के लिए विजय शंकर ने सबसे अधिक 24 गेंदों में 63 रन बनाने का काम किया।

साई सुदर्शन ने जड़ा अर्धशतक

गुजरात टाइटंस के 21 वर्षीय बल्लेबाज साई सुदर्शन ने केकेआर के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने टीम के लिए 38 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाने का काम किया। साई सुदर्शन को सुनील नरेन ने अनुकूल रॉय के हाथों कैच आउट करा पवेलियन भेजने का काम किया। आउट होने से पहले साई सुदर्शन ने गुजरात के लिए अपना काम कर दिया था। विजय शंकर ने महज 21 गेंदों में अर्धशतक जड़ने का काम किया।

सुनील नरेन को मिली तीन सफलता

केकेआर के लिए एक बार फिर सुनील नरेन ने कमाल की गेंदबाजी की। चार ओवर के अपने स्पेल में सुनील नरेन ने 33 रन देकर तीन विकेट चटकाए। ऋद्धिमान साहा 17 गेंद में 17 रन बनाकर नरेन की गेंद पर नरायण जगदीसन को कैच दे बैठे। इसके बाद शुभमन गिल 31 गेंद में 39 रन बनाकर सुनील नरेन की गेंद पर उमेश यादव के हाथों कैच आउट हो गए। सुयश शर्मा ने अभिनव मनोहर को क्लीन बोल्ड किया।

दोनों टीमों में शामिल हैं ये खिलाड़ी

गुजरात टाइटंस: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, राशिद खान (कप्तान), मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल। सबस्टीट्यूटः जोशुआ लिटिल, जयंत यादव, मोहित शर्मा, मैथ्यू वेड, श्रीकर भरत।

कोलकाता नाइट राइडर्सः रहमनुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), एन जगदीसन, नीतीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, शार्दुल ठाकुर, सुयश शर्मा, लॉकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती। सबस्टीट्यूटः मनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, अनुकूल रॉय, वेंकटेश अय्यर, डेविड विसे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+