GT vs KKR: 3 बल्लेबाज करेंगे आज बल्ले से बड़ा धमाका, गेंदबाजों की उड़ेगी धज्जियां

GT vs KKR Batting Prediction: गुजरात और केकेआर के पास कुछ शानदार बल्लेबाज हैं। हालांकि इनमें गुजरात की टीम का पलड़ा भारी है। ये तीन बल्लेबाज टॉप क्लास साबित हो सकते हैं।

KKR vs GT

GT vs KKR Top Batters Prediction: आईपीएल में आज के डबल हेडर में गुजरात टाइटंस का मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स के साथ होगा। गुजरात की टीम का प्रदर्शन इस सीजन में अब तक धाकड़ रहा है। केकेआर ने भी इस सीजन की पहले मैच में हार के बाद वापसी करते हुए अगला मैच जीता था। ऐसे में यह देखना अहम रहेगा कि इस मैच में किन बल्लेबाजों की भूमिका अहम रहेगी। तीन बल्लेबाजों का जिक्र किया गया है जो टॉप स्कोरर हो सकते हैं।

शुभमन गिल

इस ओपनर बल्लेबाज ने काफी प्रभावित करने वाला काम किया है। गुजरात की बैटिंग में गिल एक अहम पोजीशन रखते हैं। बतौर ओपनर खेलते हुए गिल ने पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ फिफ्टी जमाई थी। गुजरात को जीत दिलाने में उनके रन काफी अहम रहे थे। अब एक बार फिर से उनके बल्ले से रन आने की उम्मीद है। केकेआर के खिलाफ मुकाबले में गिल टॉप स्कोर करने वाले बल्लेबाज हो सकते हैं।

आंद्रे रसेल

वेस्टइंडीज से आने वाले आंद्रे रसेल का बल्ला जब चलता है, तो गेंदबाजों को सोचने पर मजबूर होना पड़ता है। रसेल के बल्ले से रन आने की उम्मीद की जा सकती है। हालांकि वह नीचे खेलने के लिए आते हैं लेकिन उनकी क्षमता पर किसी को शक नहीं है। केकेआर के मौजूदा टीम में वही ऐसे खिलाड़ी हैं तो धुआंधार बैटिंग से गेंदबाजों की लाइन बिगाड़ सकते हैं।

डेविड मिलर

डेविड मिलर ने दूसरे मैच से गुजरात की टीम को जॉइन किया था। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ यह मुकाबला हुआ था। वह पूरी तरह से अपनी लय में नज़र आये। गुजरात के लिए वह मैच फिनिश करके ही वापस आये थे। इसके अलावा पिछले आईपीएल के दौरान डेविड मिलर ने गुजरात को खिताबी जीत दिलाने में अपनी अहम भूमिका निभाई थी। मिलर की फॉर्म देखते हुए कहा जा सकता है कि वह टॉप स्कोरर हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+