IPL 2023: 'गर्दा उड़ गईल...गर्दा', आईपीएल में छाई भोजपुरी कमेंट्री, फैंस हुए क्रेजी, देखें फनी Video

Gujarat Titans beat Chennai Super Kings: भोजपुरी कमेंट्री में देसी भाषा के इस्तेमाल से फेंस खुश हैं और सोशल मीडिया पर रिएक्शन दे रहे हैं।

IPL 2023

IPL Bhojpuri Commentary on Jio Cinema: टाटा आईपीएल 2023 की जोरदार शुरुआत शुक्रवार शाम हो चुकी है। सीरीज का ओपनिंग मैच चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। लाखों की संख्या में यहां दर्शक भरे पड़े थे, जिन्होंने जमकर इसका लुत्फ उठाया लेकिन इस मैच का सबसे रोचक पहलू दिखा Jio Cinema की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग में, जो कि इस बार 12 भाषाओं में सीरीज की कमेंट्री पेश कर रही है, इस बार आईपीएल की कमेंट्री भोजपुरी भाषा में भी हो रही है, जिसे सुनने के बाद हर कोई पेट पड़कर हंसने को मजबूर हो गया क्योंकि भोजपुरी भाषा के कुछ शब्द बहुत ही फनी और मीठे है, जिसे सुनने के बाद शायद ही कोई हो जो नहीं हंसेगा।

भोजपुरी भाषा की कमेंट्री सुर्खियों में

इसलिए भोजपुरी भाषा की कमेंट्री का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिस पर लोग जमकर चटखारे ले रहे हैं। लोगों ने इस देसी भाषा के कुछ शब्दों पर जमकर तालियां बजाई, कुछ ने तो ट्वीटर पर भी लिख दिया कि " मुंह फोड़बा का...?, लहि गईल-लहि गईल" तो किसी ने लिखा कि 'गर्दा उड़ गईल...गर्दा'। कुल मिलाकर सार इतना है कि भोजपुरी भाषा की कमेंट्री इस वक्त सुर्खियों में छाई हुई है।

12 भाषाओं में हो रही कमेंट्री

आपको बता दें कि स्टार स्पोर्टस के अलावा जियो इस बार आईपीएल की लाइव स्ट्रीमिंग करवा रहा है। ये कमेंट्री 12 भाषाओं में हो रही है। ये 12 भाषाएं हैं- अंग्रेजी, पंजाबी, बंगाली, हिंदी, तमिल, तेलुगु, उड़िया, मराठी, गुजराती, मलयालम, भोजपुरी, और कन्नड़।

कल का मैच किसने जीता?

गुजरात टाइटंस ने आईपीएल के 16वें सीजन के पहले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को पांच विकेट से हराकर शानदार शुरुआत की है। आपको बता दें कि चेन्नई ने पहले बैटिंग करते हुए 179 रनों का टारगेट दिया था, इसके जवाब में गुजरात ने 5 विकेट के नुकसान के साथ मैच जीत लिया। पांड्या की टीम की ओर से शुभमन ने शानदार प्रदर्शन किया, उन्होंने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 36 गेंदों में 63 रन बनाए। तो वहीं इससे पहले चेन्नई ने 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान के साथ 178 रन बनाए थे, जिसमें ऋतुराज गायकवाड़ के 92 रन शामिल हैं, जिन्होंने बेहतरीन पारी खेली और 9 छक्के और 4 चौके जड़े।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+