IPL 2023 Final Match Prediction: चेन्नई और गुजरात में कौन होगा आईपीएल के इस सीजन का विजेता

GT vs CSK Final Match Winner Prediction: आज आईपीएल के 16वें सीजन का फाइनल मुकाबला है जहां गुजरात टाइटंस की टीम चेन्नई सुपर किंग्स से मुकाबला करेगी। कौन जीतेगा ये मैच

GT vs CSK Final Match Prediction

IPL 2023 Final Kaun Jitega: गुजरात टाइटंस की टीम आज अपने होम ग्राउंड अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2023 का फाइनल मैच खेलने जा रही है। आइए देखते हैं इस मैच का विजेता कौन हो सकता है।

दोनों ही टीमें कद्दावर हैं। दोनों ही टीमों ने आईपीएल में अभी तक सफलता देखी है। अनुभव के मामले में चेन्नई के सामने गुजरात की टीम कहीं नहीं टिकती लेकिन अपने पहले ही सीजन में जिस तरह से गुजरात ने टाइटल जीता और अब दूसरे सीजन में भी फाइनल में पहुंच गए हैं, वह भी बेमिसाल है।

कुल मिलाकर यह एक टक्कर का मैच है लेकिन होम ग्राउंड के मामले में गुजरात की टीम थोड़ी सहज दिखाई देती है। गुजरात टाइटंस ने इसी होम ग्राउंड पर पिछले सीजन में खिताब उठाया था और मौजूदा सीजन में भी उन्होंने यहां दूसरे क्वालीफायर मैच में मुंबई इंडियंस को आसानी से मात देकर फाइनल में जगह बनाई।

यह साबित करता है कि यह जीटी की टीम अमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में काफी खुलकर क्रिकेट खेलती है और उनके सामने विपक्षी टीमों के समक्ष एक चुनौती बनी रहती है। आईपीएल 2023 के दौरान इस मैदान पर 8 मैच हो चुके हैं जिसमें पिछले 3 मैच लगातार जीतकर गुजरात की टीम यहां तक पहुंची है।

हेड टू हेड रिकॉर्ड- जीटी की टीम ने आईपीएल 2023 में अपने होम ग्राउंड पर 8 में से 5 मैच जीते हैं। दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो चेन्नई की टीम को पिछले मुकाबले में ही गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत मिली है लेकिन इससे पहले लगातार तीन मैच गुजरात टाइटंस की टीम ने जीते हैं।

दोनों टीमों के बीच अभी तक आईपीएल में 4 बार ही भिड़ंत हुई है जिसमें सीएसके ने केवल एक ही बार जीत की बाजी अपने हाथ की है। फॉर्म की बात करें तो दोनों ही टीमें फाइनल में हैं। दोनों ने ही बेहतर खेल दिखाया है लेकिन लीग स्टेज में गुजरात की टीम ने टेबल टॉप किया था। चेन्नई की टीम दूसरे नंबर पर रही थी।

गुजरात के पास अपने होम ग्राउंड पर शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या, डेविड मिलर, राशिद खान, मोहित शर्मा और मोहम्मद शमी जैसे खतरनाक खिलाड़ी मौजूद हैं। यह खिलाड़ी इस मैदान पर कभी भी कहर ढा सकते हैं। कुल मिलाकर आज का मैच महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी करिश्मे और अपने मैदान पर बहुत ही मजबूत गुजरात टाइटंस के बीच होने जा रहा है।

कौन जीतेगा आज का मैच- माही कब कौन सा कमाल दिखा दें, यह कोई नहीं कह सकता इसलिए इस मैच में चेन्नई को पूरी तरह खारिज नहीं किया जाएगा और वह आज गुजरात के टाइटल डिफेंड के लिए वास्तविक खतरा भी हैं लेकिन अभी तक मौजूदा होम ग्राउंड रिकॉर्ड एडवांटेज को देखते हुए गुजरात टाइटंस की टीम का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है। इसलिए आज के मैच की विजेता गुजरात की टीम हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+