IPL 2023: ग्लेन मैक्सवेल ने दी अपनी चोट पर बड़ी अपडेट, चिंता की बात ना होकर भी बढ़ने वाली है RCB की 'टेंशन'

IPL 2023: ग्लेन मैक्सवेल की टांग की हड्डी टूट गई जिसकी सर्जरी कराई गई थी। अब वे RCB खेमें से जुड़ गए हैं। ऑलराउंडर ने अपनी चोट पर बड़ी अपडेट दी है जो टीम की टेंशन बढ़ा सकती है।

Glenn Maxwell

IPL 2023: ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लैन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने पिछले साल नवंबर में एक बर्थडे पार्टी के दौरान मेलबर्न में अपनी टांग में गंभीर चोट लगवा ली थी। इस चोट के चलते उनकी टांग की हड्डी टूट गई जिसने उन्हें कई महीने तक इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर रहने के लिए मजबूर कर दिया। चोट के बाद उनकी लेफ्ट फिबुला (Fibula Bone) की सर्जरी की गई।

RCB के लिए थोड़ी चिंता की बात है

मैक्सवेल क्रिकेट में वापसी की कोशिश कर रहे हैं जिसके चलते वे आने वाले आईपीएल 2023 सीजन से पहले बेंगलुरु पहुंच चुके हैं जहां वे रॉयल चैलेंजर्स (Royal Challengers Bangalore) टीम का हिस्सा होंगे। उन्होंने भारत में पहुंचने के बाद अपनी चोट के बारे में एक बड़ी अपडेट दी है जो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की फ्रेंचाइजी के लिए थोड़ी चिंता की बात भी हो सकती है।

100% फिट होने में महीनों लग जाएंगे

मैक्लवेल यह चोट बर्थडे पार्टी के दौरान अपने दोस्तों के साथ भागते हुए लगी थी। अब वे वापसी की कोशिश जरूर कर रहे हैं लेकिन दाएं हाथ के बल्लेबाज ये भी मानते हैं कि 100% फिट होने में महीनों लग जाएंगे। आरसीबी ने मैक्सवेल से बात करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है जहां पर यह आलराउंडर कहता है कि अभी भी 100% फिट होने में समय लगेगा लेकिन उम्मीद है कि वह इस टूर्नामेंट को खेल लेंगे और टांग ज्यादा परेशान नहीं करेगी।

मैक्सवेल ने कहा, "मेरी टांग ठीक-ठाक है। 100% फिट होने में तो अभी भी कई महीने लग जाएंगे। मैं उम्मीद कर रहा हूं कि मेरी टांग इतनी ठीक रहेगी कि अपना काम अच्छे से कर लूं।"

ग्लेन मैक्सवेल की फॉर्म काफी हद तक आरसीबी के प्रदर्शन को भी तय करेगी जो पिछले कुछ सीजनों में प्लेऑफ में जाने में कामयाब तो रहे हैं लेकिन खिताब से अभी भी काफी दूर है। दूसरी बात यह है कि आईपीएल से कोविड-19 प्रतिबंध हट चुके हैं जिसके चलते ये 'होम-अवे' फॉर्मेट से वापस आ गया है और यहां मैक्सवेल RCB के घरेलू मैदान चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलने के लिए उत्साहित हैं।

'होम-अवे' फॉर्मेट के लौटने से उत्साहित हैं मैक्सवेल

खिलाड़ी आईपीएल में अपनी फ्रेंचाइजी के घरेलू मैदान में खेलना चाहता है क्योंकि उनको लोकल लोगों का जबरदस्त सपोर्ट मिलता है जिससे एक गजब का माहौल बन जाता है। मैक्सवेल ने इस पर कहा, फिर से हमारे घरेलू फैंस के सामने खेलना काफी उत्साहित करने वाली बात है और मैं इसका इंतजार कर रहा हूं।

मैक्लवेल ने पिछले आईपीएल सीजन में अच्छा ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 13 मैचों में 301 रन बनाए थे और 6 विकेट भी चटकाए थे। आरसीबी ने लगातार तीसरे सीजन प्लेऑफ में एंट्री ली है और अब टीम फाफ डू प्लेसिस की कप्तानी में इससे आगे बढ़ने की सोचेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+