IPL 2023: इन भारतीय दिग्गज का होगा ये आखिरी आईपीएल! धोनी से लेकर कार्तिक तक लिस्ट में शामिल

IPL 2023 latest news: आईपीएल के 16वें सीजन का आगाज होने में बस कुछ दिनों का ही समय रह गया है। इस सीजन आईपीएल में कुछ ऐसे भारतीय खिलाड़ी भी नजर आएंगे जिनका ये आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है।

IPL 2023

IPL 2023 latest news: साल 2008 में पहली बार आईपीएल का आगाज किया गया था। इस साल इस लीग का 16वां सीजन खेला जाएगा। 31 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले मैच के साथ आईपीएल 2023 की शुरुआत होगी। इस सीजन आईपीएल में कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हैं जिनके लिए यह आखिरी सीजन हो सकता है। इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का है। धोनी का ये सीजन आईपीएल में बतौर खिलाड़ी आखिरी सीजन हो सकता है।

धोनी का हो सकता है आखिरी सीजन

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को चार बार आईपीएल चैंपियन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी का यह आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। सीएसके के एक ऑफीशियल ने इनसाइड स्पोर्ट्स को कुछ दिन पहले इस बात की जानकारी दी थी। चेन्नई अपने घरेलू मैदान चेपॉक पर धोनी को फेयरवेल देने की तैयारी भी कर चुका है। हालांकि, कई दिग्गजों को अभी भी लगता है कि धोनी आने वाले समय में भी आईपीएल खेलते रह सकते हैं।

दिनेश कार्तिक पर भी रहेगी नजरें

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के लिए पिछले सीजन फिनिशर की भूमिका निभाने वाले दिनेश कार्तिक का भी यह सीजन अंतिम साबित हो सकता है। पिछले सीजन कार्तिक ने 180 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 330 रन बनाए थे। अपने इस शानदार प्रदर्शन के कारण ही वह भारतीय टीम में जगह बनाने में सफल भी रहे थे। आरसीबी को एक बार फिर उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

पीयूष चावला और अमित मिश्रा के लिए भी आखिरी मौका

आईपीएल में अपनी स्पिन गेंदबाजी से बल्लेबाजों को नाच नचाने वाले पीयूष चावला और अमित मिश्रा इस सीजन आखिरी बार आईपीएल खेलते नजर आ सकते हैं। आईपीएल में पिछले साल अनसोल्ड रहे स्पिनर गेंदबाज पीयूष चावला को मुंबई की टीम ने खरीदा है। जबकि अमित मिश्रा लखनऊ की टीम का हिस्सा हैं। लिहाजा इन दोनों खिलाड़ियों पर फैंस की नजरें रहेगी।

दिल्ली के लिए खेलेंगे ईशांत शर्मा

भारतीय क्रिकेट टीम में लंबे समय तक तेज गेंदबाजी विभाग को संभालने वाले ईशांत शर्मा इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते नजर आएंगे। ईशांत शर्मा ने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच नवंबर 2021 में खेला था। ईशांत शर्मा ने अपना आखिरी IPL मैच मई 2021 में खेला था। साल 2022 मेगा ऑक्शन में वह अनसोल्ड रहे थे, लेकिन मिनी ऑक्शन ने एक बार फिर दिल्ली की टीम ने उन पर भरोसा जताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+