एन श्रीनिवासन ने फाइनल में CSK की जीत को बताया चमत्कार, केवल धोनी जैसा 'जादूगर' ही ये कर सकता था
IPL 2023 in Hindi: एन श्रीनिवासन ने महेंद्र सिंह धोनी को जबरदस्त कप्तान बताते हुए कहा है कि फाइनल मुकाबले में सीएसके को चमत्कारी जीत मिली है और यह चमत्कार महेंद्र सिंह धोनी जैसा लीजेंड ही कर सकता था।

बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन (N Srinivasan) चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) द्वारा पांचवीं बार आईपीएल खिताब जीतने से गदगद है। एन श्रीनिवासन धोनी (MS Dhoni) के मुरीद है और इन दोनों को एक दूसरे का काफी करीबी माना जाता है।
आईपीएल में इंडिया सीमेंट लिमिटेड चेन्नई सुपर किंग्स की प्राइमरी स्पॉन्सर है और एन श्रीनिवासन इस कंपनी के एमडी हैं। ये कंपनी चेन्नई में स्थित है जहां एन श्रीनिवासन रहते हैं। एक समय श्रीनिवासन का भारतीय क्रिकेट में जबरदस्त सिक्का चलता था। श्रीनिवासन ने इस जीत को चमत्कार बताया है और कहा है कि केवल महेंद्र सिंह धोनी जैसा लीजेंड ही ऐसा कारनामा करके दिखा सकता था।
समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए श्रीनिवासन ने धोनी को फैंटास्टिक कैप्टन बताया। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने इस मैच में बारिश के चलते रिवाइज टारगेट को 15 ओवर में हासिल कर लिया था जिसमें रविंद्र जडेजा अंतिम 2 गेंद पर जीत के हीरो बने थे।
महेंद्र सिंह धोनी को इस मुकाबले में गोल्डन डक का सामना करना पड़ा लेकिन पूरे सीजन के दौरान उन्होंने जिस तरह से तेज स्ट्राइक रेट से बैटिंग की और अपनी कैप्टंसी स्किल दिखाई, वह इस बार भी काबिले तारीफ रही।
श्रीनिवासन ने धोनी को लेकर कहा, धोनी आप एक जबरदस्त कप्तान है। आपने चमत्कार करके दिखाया है। केवल आप ही ऐसा कर सकते थे। हम टीम के साथियों पर गर्व करते हैं।
इसके साथ ही श्रीनिवासन ने धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों को चेन्नई में आकर जीत के जश्न में शरीक होने का इनविटेशन भी दिया है। श्रीनिवासन सीएसके के फैंस से भी बहुत खुश हैं और कहते हैं कि जिस तरह का प्यार चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस ने इस पूरे सीजन में दिया है, उसने दिखाया है कि वह धोनी को कैसा प्यार करते हैं, हम सब उन्हें प्यार करते हैं।
सीएसके रिकॉर्ड 5वीं बार आईपीएल खिताब जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर चुकी है। महेंद्र सिंह धोनी ने अगले सीजन में आने की बात कही है लेकिन उनके शरीर के ऊपर भी काफी कुछ निर्भर करेगा।












Click it and Unblock the Notifications