IPL 2023 Final: मैच जीतने के लिए धोनी का 'टोटका', टॉस में किया कुछ ऐसा, जिसने भी देखा वो हैरान!

IPL 2023 GT Vs CSK Final News: रविवार को बारिश की वजह से रद्द हुआ आईपीएल 2023 का फाइनल मैच आज खेला जा रहा है। ऐसे में सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मैच जीतने के लिए कुछ ऐसा कर दिया, जिसकी अब चर्चा हो रही है।

IPL 2023 GT Vs CSK Final News

IPL 2023 Final: आईपीएल 2023 के फाइनल का महामुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है। वैसे तो यह मैच रविवार को होना था, लेकिन बारिश की वजह से इसे आज खेला जा रहा है। ऐसे में चेन्नई के कप्तान धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है, लेकिन उससे पहले उन्होंने टॉस के लिए सिक्का उछालने के लिए कुछ ऐसा किया, जो चर्चा में आ गया। (फोटो क्रेडिट-@johns/Twitter)

आईपीएल का महामुकाबला

डिफेंडिंग चैंपियंस गुजरात टाइटंस का सामना चार बार के चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स से हो रहा है। इससे पहले जब टॉस किया गया तो धोनी ने कुछ ऐसा कर दिया जो अपने आप में खास था। आईपीएल गेम में बैट्समैन से लेकर बॉलर तक कुछ ना कुछ नया करते रहते हैं, लेकिन टॉस में शायद ऐसा पहली बार हुआ है।

मैच जीतने के लिए धोनी का 'टोटका'

एक-एक बॉल के लिए प्लान रखने वाले धोनी हर मामले में अव्वल हैं, लेकिन मैच से पहले टॉस जीतने के लिए उन्होंने जो आज किया शायद किसी ने भी नहीं सोचा होगा। अब इसे टोटका कहे या फिर कोई तरीका ये तो धोनी ही बता सकेंगे, लेकिन धोनी ने सिक्के की बाजी जीतने के लिए खास तरीके का इस्तेमाल किया।

बाएं हाथ से उछाला सिक्का

दरअसल, धोनी ने बाएं हाथ से सिक्का उछाला जबकि वो दाएं हाथ के खिलाड़ी हैं। फाइनल मैच के लिए उन्होंने बाएं हाथ से सिक्का स्पिन किया, जिसको देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। इसी के साथ धोनी का ये तरीका भी सटीक निशाने पर लगा और चेन्नई फाइनल जैसे बेहद मुकाबले में टॉस जीत लिया।

वहीं पिच की बात करें तो रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जमकर बारिश हुई थी। ऐसे में पिच पर नमी होना लाजमी है। ऐसे में स्कोर का पीछा करना ही सही रणनीति हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+