IPL 2023: आईपीएल 2023 में बल्लेबाजों ने रचा इतिहास, गुजरात ने तोड़ा हैदराबाद का ये बड़ा रिकॉर्ड
Chennai Super Kings vs Gujarat Titans: साई सुदर्शन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की मदद से गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 200 से अधिक रनों का लक्ष्य दिया है।

Most 200+ totals in an IPL season: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस ने विशाल स्कोर खड़ा किया है। गुजरात टाइटंस ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 214 रन बनाने का काम किया। गुजरात की ओर से अनकैप्ड भारतीय प्लेयर साई सुदर्शन ने सबसे अधिक 96 रन का स्कोर बनाया।
पहली बार हुआ ऐसा: आईपीएल के 16 सालों के इतिहास में पहली बार 200 से अधिक रन 37 बार बना है। इस साल टीमों ने 37 बार 200 से अधिक रनों का स्कोर खड़ा किया। इस सीजन बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला। बल्लेबाजों ने धमाकेदार बल्लेबाजी से इस सीजन मैदान पर चौके-छक्कों की बारिश की। इससे पहले साल 2022 में 18 बार टीमों ने 200 का आंकड़ा पार किया।
गुजरात ने तोड़ा हैदराबाद का रिकॉर्ड: गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ फाइनल मुकाबले में 214 रन बनाकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। गुजरात के नाम अब फाइनल में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। इससे पहले साल 2016 में खेले गए आईपीएल सीजन के फाइनल मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के 208 रन बनाए थे। जिसका रिकॉर्ड अब गुजरात ने तोड़ दिया।
साई सुदर्शन ने दिखाया दम: साई सुदर्शन ने फाइनल मुकाबले में अपनी बेहतरीन 96 रनों की पारी खेली। साई सुदर्शन ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान मैदान के चारों और चौके-छक्कों की बरसात की। इसके साथ ही अब साई सुदर्शन आईपीएल फाइनल मुकाबले में बतौर अनकैप्ड खिलाड़ी सर्वाधिक रनों की पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
गुजरात टाइटंस: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद, मोहम्मद शमी।
चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), दीपक चाहर, मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, महेश तीक्षणा।












Click it and Unblock the Notifications