GT vs CSK: 5-5 ओवर का हो सकता है आईपीएल का फाइनल मैच! जानिए किस टीम को मिलेगा फायदा
Chennai Super Kings vs Gujarat Titans, Final Toss Updates: आईपीएल फाइनल मुकाबला बारिश के कारण 20 ओवर का खेला जाना मुश्किल दिखाई पड़ रहा है।

CSK vs GT, Final, Indian Premier League 2023: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बारिश के कारण चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात टाइटंस का मैच अपने तय समय पर शुरू नहीं हो सका है। बारिश के कारण मैच के ओवर में कटौती की जा सकती है। अगर ऐसा होता है तो किसी एक टीम को फायदा अधिक मिलने की उम्मीद है।
पांच-पांच ओवर का मैच: आईपीएल का फाइनल मुकाबला आज ही कराने की भरपूर कोशिश की जाएगी। अगर बारिश रुक जाती है और खिलाड़ियों के खेलने लायक सिचुएशन बनती है तो फिर दोनों टीमों के बीच 5-5 ओवर का मुकाबला देखने को मिल सकता है। दूर से स्टेडियम आकर मैच देखने आए फैंस को मैच होने की पूरी उम्मीद है। वह बारिश में भी स्टेडिम में बने हुए हैं।
जानिए क्या है अपडेट: रात 9:35 बजे तक अगर चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात टाइटंस का मैच शुरू कर दिया जाता है तो पूरे ओवर फेंके जाएंगे। दोनों टीमों को 20-20 ओवर खेलने को मिलेंगे। लेकिन इस समय तक मैच नहीं शुरू होने पर हर बीतते मिनट के साथ ओवर में कटौती की जाएगी। फिर दर्शकों को दोनों टीमों के बीच छोटा मुकाबला देखने को मिल सकता है।
11.56 से शुरू होगा 5-5 ओवर का मैच: अगर 11:56 तक खेलने लायक मैदान बन जाता है तो 5-5 ओवर का मुकाबला खेला जाएगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो फिर यह मुकाबला अगले दिना यानी रिजर्व डे वाले दिन इसी मैदान पर कराया जाएगा। आज मैच नहीं हुआ तो सोमवार (29 मई) को मैच फिर से खेला जाएगा। अगर सोमवार को भी बारिश के कारण मैच नहीं हो पाता है तो टॉप पर रहने के कारण गुजरात को विनर घोषित कर दिया जाएगा।
गुजरात को फायदा: अगर बारिश के कारण 5-5 ओवर का मैच होता है तो ऐसे में गुजरात की टीम को फायदा मिलने की उम्मीद है। गुजरात के पास चेन्नई के मुकाबले बेहतरीन गेंदबाज हैं जो इस छोटे फॉर्मेट में टीम के लिए उपयोगी साबित होंगे। बता दें कि चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच फाइनल मैच में बारिश विलेन बनकर सामने आई है। बारिश के कारण मैच में अब तक टॉस भी नहीं हो पाया है।












Click it and Unblock the Notifications