GT vs CSK: फैंस के बुरी खबर, अहमदाबाद में बारिश, चेन्नई-गुजरात फाइनल मुकाबले पर संकट
Chennai Super Kings vs Gujarat Titans, Final Toss Updates: चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात टाइटंस दोनों की कोशिश आईपीएल के खिताब पर कब्जा जमाने की होगी।

CSK vs GT, Final, Indian Premier League 2023: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस से ठीक पहले बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात टाइटंस मैच देरी से शुरू हो सकता है। दोनों ही टीमों को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में फैंस बड़ी तादाद में पहुंचे हुए हैं।
अहमदाबाद में बारिश: टॉस से पहले अहमदाबाद में बारिश ने दस्तक दे दी है। । चेन्नई और गुजरात के बीच फाइनल में बारिश के कारण देरी से शुरू हो सकता है। इससे पहले क्वालिफायर-2 मैच में भी अहमदाबाद में बारिश देखने को मिली थी। अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच क्वालिफायर-2 मुकाबला भी बारिश की वजह से 45 मिनट देर से शुरू हुआ था। अगर मैच आज नहीं होता है तो अगले दिन यानी रिजर्व डे मैच खेला जाएगा।
गुजरात का होमग्राउंड: फाइनल मैच में गुजरात टाइटंस को सबसे बड़ा फायदा अपने होम ग्राउंड पर खेलने का मिल सकता है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल का बल्ला जमकर हल्ला बोल रहा है। इस मैदान पर अब तक खेले गए 12 टी-20 मैच में शुभमन गिल ने 84 के औसत से 756 रन बनाए हैं। गिल ने यहां तीन शतक और तीन अर्धशतक लगाने का काम किया है।
ऐसे देखें लाइव मैच: चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात टाइटंस फाइनल मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स ग्रुप के चैनलों पर अलग-अलग भाषओं में देखा जा सकता है। इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा फैंस को दोनों टीमों के ट्विटर हैंडल पर भी मैच से जुड़ी अपडेट मिलती रहेगी।
चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग-11: ऋतुराज गायकवाड़,डेवोन कॉन्वे, शिवम दुबे/मतीशा पथिराना, अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, अंबाती रायडू,रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), दीपक चाहर,तुषार देशपांडे, महीश तीक्ष्णा।
गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग-11: शुभमन गिल/जोशुआ लिटिल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन,हार्दिक पांड्या (कप्तान),विजय शंकर, डेविड मिलर, राशिद खान,राहुल तेवतिया, नूर अहमद,मोहित शर्मा,मोहम्मद शमी।












Click it and Unblock the Notifications