IPL 2023 GT vs CSK Final: आज फाइनल मैच में किसके बल्ले से बरसेंगे सबसे ज्यादा रन

IPL 2023 Fantasy Cricket Tips in Hindi: गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग टीम के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर कौन बल्लेबाज आज सबसे ज्यादा रन बनाने वाले हैं

 GT vs CSK Final match Prediction in Hindi

IPL 2023 Final GT vs CSK: आज इंडियन प्रीमियर लीग में कोई एक टीम अपने खिताब में एक और ताज जोड़ देगी। आज गुजरात के अहमदाबाद में आईपीएल के 16वें सीजन का फाइनल मैच होने जा रहा है।

आईपीएल 2023 के इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस की टीम एक दूसरे के आमने सामने होंगी। आइए देखते हैं आज के टॉप बल्लेबाज कौन हो सकते हैं-

1. शुभमन गिल- शुभमन गिल ने पिछली चार पारियों में 3 शतक लगाए हैं और वह आज के सबसे बड़े बल्लेबाज हैं जिन्हें आप अपनी फेंटेसी टीम में ले सकते हैं। इसके अलावा उनका अहमदाबाद में T20 क्रिकेट में 84 का औसत रहा है।

गिल इस मैदान पर इतने सहज हैं कि उन्होंने 163.28 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। अगर गिल चलते हैं तो उनके पास विराट कोहली का एक सीजन में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ने का भी बढ़िया मौका होगा।

2. रुतुराज गायकवाड- चेन्नई सुपर किंग्स का ये ओपनिंग बल्लेबाज अपनी टीम को इस सीजन में बेहतरीन शुरुआत देने के लिए जिम्मेदार रहा है। जब भी गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद में मुकाबला होता है तो इस दाएं हाथ के खिलाड़ी ने अपनी टीम के लिए 52% रन खुद बनाए हैं।

वे फॉर्म में भी दिखाई दे रहे हैं। जो अपेक्षाएं गिल के साथ की जा रही हैं वही उम्मीदें सीएसके में इस बल्लेबाज से भी की जाती है।

3. डेवॉन कोन्वे- चेन्नई सुपर किंग्स का ये विकेटकीपर आईपीएल के इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप-5 में है। ये आक्रामक बल्लेबाजी भी कर सकते हैं, सिंगल और डबल्स भी ले सकते हैं और विपक्षी टीम के सामने बहुत मजबूत तकनीकी पक्ष भी दिखा सकते हैं।

कोन्वे ने अपनी पिछली पांच आईपीएल पारियों में टॉप फॉर्म की झलक दिखाई है। उन्होंने अभी तक आईपीएल में 22 मैच खेले हैं और 48.72 की औसत से 877 रन बनाए हैं जो उनकी जबरदस्त काबिलियत को ही दिखाता है।

4. साईं सुदर्शन- बाएं हाथ का यह गुजरात टाइटंस बल्लेबाज आज की परिस्थितियों के लिए फिट दिखाई दे रहा है। साईं ने इस जगह पर 37 के औसत और 131.2 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए हैंं और सीएसके टीम में रवींद्र जडेजा के चलते यह खिलाड़ी बाएं हाथ के स्पिनर टारगेट कर सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+