Fantasy Cricket: GT vs LSG मैच में कौन हो सकते हैं टॉप बॉलर, बल्लेबाज, ऑलराउंडर, कप्तान और उप-कप्तान
LSG vs GT Fantasy Cricket: आईपीएल 2023 के 51वे मुकाबले में गुजरात का सामना लखनऊ से होने जा रहा है। आइए देखते हैं बेस्ट फेंटेसी टीम कैसी हो सकती है।

IPL 2023 Fantasy Cricket: इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटंस अपने होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कुणाल पांड्या एंड कंपनी का सामना करने जा रही है। जी हां लखनऊ की टीम केएल राहुल के बगैर ही आईपीएल के पूरे सीजन में खेलेगी क्योंकि उनके नियमित कप्तान अपनी जांघ की चोट के चलते न केवल आईपीएल बल्कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से बाहर हो चुके हैं। आइए देखते हैं आज के मैच की फेंटेसी टीम कैसी है।
लखनऊ सुपरजायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस टॉप बल्लेबाज-
1.शुभमन गिल- गुजरात टाइटंस के ओपनिंग बल्लेबाज गिल बहुत शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और आज की परिस्थितियां भी उनके लिए बढ़िया है। इस मैदान पर गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है और गिल ऐसे खेलना पसंद करते हैं। उन्होंने अभी तक इस जगह पर हुए 5 मुकाबलों में 209 रन बना दिए हैं।
2. आयुष बडोनी- केएल राहुल इस टीम में नहीं है और दीपक हुड्डा फॉर्म से बाहर हैं तो निचले क्रम का यह बाएं दाएं हाथ का ठोस बल्लेबाज अब लखनऊ की टीम में प्रभावी भूमिका निभाएगा।
गुजरात टाइटंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स टॉप ऑलराउंडर-
3. हार्दिक पांड्या- गुजरात टाइटंस के कप्तान ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए तीन मुकाबलों में 1 अर्धशतक समेत 110 रन बनाए हैं और वे अहमदाबाद की पिच पर गेंदबाजी में भी शानदार रहते हैं जो उन्हें आज के मैच के लिए टॉप ऑलराउंडर बनाती है।
4. राशिद खान: राशिद खान जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। वह गेंदबाज के तौर पर बहुत ही मारक है हालांकि बल्लेबाजी करने की काबिलियत उन्हें आलराउंडर की लिस्ट में भी शामिल करती है। राशिद खान ने लखनऊ सुपर्जायंट्स के खिलाफ तीन मैचों में 11.83 के स्ट्राइक रेट से 6 विकेट चटकाए हैं।
5. काइल मेयर्स- कैरेबियाई सनसनी ने सीजन में लखनऊ को बहुत ही आक्रामक शुरुआत दी है और वे केएल राहुल की गैरमौजूदगी में आज एक छोर तूफानी बल्लेबाजी में मैच का नक्शा पलटने की कोशिश की कोशिश करेंगे। मेयर को हालांकि सावधान रहना होगा क्योंकि वे पिछले दो मैच में खास नहीं कर पाए हैं जिसके चलते वह आज राहुल की गैरमौजूदगी में योगदान करना चाहेंगे।
6. मार्कस स्टोइनिस- लखनऊ सुपरजाइंट्स का यह धाकड़ आलराउंडर बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ 161 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करता है तो दाएं हाथ के कलाइयों के स्पिनर के खिलाफ 145 के स्ट्राइक रेट से, और बाएं हाथ के कलाई के स्पिनरों के खिलाफ 126 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर चुका है। वे आज की पिच पर शुरुआती कुछ ओवरों में गेंदबाजी से भी उपयोगी साबित हो सकते हैं।
एलएसजी बनाम जीटी टॉप विकेटकीपर
7. निकोलस पूरन- 'निकी पी' ने 164 के स्ट्राइक रेट से इस सीजन में बल्लेबाजी की है और बाएं हाथ का यह तूफानी विकेटकीपर बल्लेबाज आज गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी अपना रिकॉर्ड ठीक करने के लिए उतरेगा।
जीटी बनाम एलएसजी टॉप बॉलर-
8- मोहम्मद शमी- मोहम्मद शमी इस सीजन में अहमदाबाद में खेले गए 5 मुकाबलों में 10 विकेट ले चुके हैं। उनके बारे में सभी जानते हैं कि वह कितने घातक साबित हो सकते हैं।
9. नूर अहमद- अफगानिस्तान का यह गेंदबाज अपना नूर बिखेर रहा है जिन्होंने इस सीजन के 6 मैचों में 10 विकेट ले लिए हैं और वे अपनी वेरिएशन से लखनऊ की टीम को तंग करने वाले हैं।
10. रवि बिश्नोई- ये लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम के लिए लीडिंग विकेट टेकर है जिन्होंने अभी तक 12 विकेट चटका दिए हैं।
11. मोहित शर्मा- मोहित शर्मा एक ऐसे अनुभवी गेंदबाज हैं जिन्होंने अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है और कसी हुई गेंदबाजी करते हुए विकेट भी निकाले हैं। आज के मैच में भी इस अनुभवी खिलाड़ी पर नजर रहेगी।
गुजरात टाइटंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स फैंटेसी टीम कप्तान और उप-कप्तान के विकल्प-
हार्दिक पांड्या, राशिर खान और मार्कस स्टोइनिस आज के मैच के लिए कैप्टन/वाइस कैप्टन के लिए उपयुक्त विकल्प हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications